1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर ने फैन्स से की सावधानियां बरतने की अपील, लिखा- लॉकडाउन में ढील दी गई है, वायरस कम नहीं हुआ है

लता मंगेशकर ने फैन्स से की सावधानियां बरतने की अपील, लिखा- लॉकडाउन में ढील दी गई है, वायरस कम नहीं हुआ है

 Published : Jun 12, 2020 11:19 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 11:19 pm IST

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लोगों से इस समय सावधानियां बरतने की अपील की है। ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

lata mangeshkar- India TV Hindi
लता मंगेशकर Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी के चलते देसभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। अब समय के साथ लॉकडाउन में थोड़ी ढील दी गई है। इस दौरान लोग बेवजह भी घर से बाहर निकलने लगे हैं। ऐसे समय में सुरों की कोकिला लता मंगेशकर ने फैन्स से सावधानियां बरतने की अपील की है।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- नमस्ते, लॉकडाउन को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। हालांकि, मेरा सभी से अनुरोध, पर्याप्त सावधानियां बरते और देखभाल करे। लॉकडाउन को कम किया जा रहा है, इसका मतलब यह नहीं है कि वायरस को कम कर दिया गया है। सरकार द्वारा दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखें। सुरक्षित रहें।

लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से जंग में मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये डोनेट किए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन