1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' की लॉन्च डेट आई सामने, लोकतंत्र के चारों स्तम्भ के खेल की कहानी

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' की लॉन्च डेट आई सामने, लोकतंत्र के चारों स्तम्भ के खेल की कहानी

 Published : Apr 24, 2020 11:58 am IST,  Updated : Apr 24, 2020 12:25 pm IST

रहस्य, रोमांच और ड्रामा से भरपूर, अमेज़न प्राइम वीडियो की नई ओरिजनल सीरीज 'पाताल लोक' अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस कर रही हैं।

पाताल लोक अमेजन...- India TV Hindi
पाताल लोक अमेजन प्राइम पर दिखाई जाएगी

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' की लॉन्च डेट सामने आ गई है। यह अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज होगी। इस सीरीज के साथ अनुष्का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिाय अकाउंट पर लॉन्च डेट का वीडियो शेयर किया है। जिसमें पाताल लोक के बारे में बताया गया है।

वीडियो के में हर तरफ लाल रंग दिखाई दे रहा है और वॉइस ओवर मे कहा जा रहा है- ''शास्त्रों में लिखा है ऐसी दुनिया के बारे में जहा इंसाफ सिर्फ खून बहाकर मिलता है, इंसानियत के भेष में राक्षस छुपता है। हैवानियत खुलकर सांस लेती है, जिसके सामने जिंदगी भी घुटने टेक देती है। धरती के नीचे मौजूद नर्क सी इस दुनिया को पाताल लोक कहते हैं। ''

अनुष्का शर्मा ने लॉन्च टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है- पाताल लोक के नियम अलग हैं।

 
वीडियो में मानवीयता के बुरे पहलू पर प्रकाश डालता है। रहस्‍य, रोमांच और ड्रामा से भरपूर, अमेज़न प्राइम वीडियो की नई ओरिजनल सीरीज अमरता की अंधेरी दुनिया की खोज करती है। स्‍वर्गलोक, धरती लोक और पाताल लोक के प्राचीन क्षेत्रों द्वारा प्रेरित, यह नियो-नॉइर सीरीज लोकतंत्र के चार स्‍तंभों के भीतर खेले जाने वाले खेल के इर्दगिर्द घूमती है।
 
 यह ड्रामा-थ्रिलर 15 मई से अमेजॉन पर देख सकेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन