1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यह हॉलीवुड अभिनेता करना चाहता है करण सिंह ग्रोवर के साथ काम

यह हॉलीवुड अभिनेता करना चाहता है करण सिंह ग्रोवर के साथ काम

 Published : Sep 06, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 02:57 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। उनके चाहने वालों की लिस्ट में कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हैं। हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'ड्रैकुला अनटोल्ड' के अभिनेता ली चार्ल्स...

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'फिरकी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। वैसे वह काफी समय से किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि उन्हें पार्टी और इवेंट्स के दौरान देखा जाता है। करण ने बेशक अब तक ज्यादा फिल्में न की हो, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों के दिलों में तो खास जगह बना ही रखी है। हाल ही में हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ली चार्ल्स का कहना है कि वह करण के साथ काम करना चाहते हैं। ली चार्ल्स को हम सभी 'ब्रदरहुड', 'ड्रैकुला अनटोल्ड', 'फाइनल स्कोर' और 'एक्सीडेंट मैन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देख चुके है। उनका कहना है कि करण के साथ काम करना सम्मान की बात है।

हाल ही में ली चार्ल्स ने करण के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह नाक में नोज पिन पहने नजर आ रहे हैं। किक बॉक्सिंग चैंपियन चार्ल्स ने कहा, "करण सिंह ग्रोवर के साथ काम करना सम्मान की बात है। वे एक बेहतरीन और मजेदार कलाकार हैं। हमने शानदार ढंग से दृश्य फिल्माया। फिर से धन्यवाद और शूटिंग के शेष हिस्सों के लिए शुभकामनाएं।"

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए करण ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे भाई ली चार्ल्स हमारी भावनाएं एक जैसी है। मुझे खुशी है कि हमने साथ काम किया। तुम्हारा प्यारा गुलाबी चेहरा याद आ रहा है। जल्द ही फिर मिलेंगे!" अंकुश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, के .के. मेनन, नील नितिन मुकेश और संदीपा धर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन