1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुजरात की स्थानीय महिला को 'मित्रों' में अभिनय का मौका मिला !

गुजरात की स्थानीय महिला को 'मित्रों' में अभिनय का मौका मिला !

 Published : Sep 04, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 04:19 pm IST

'फिल्मिस्तान' के बाद "मित्रों" नितिन कक्कर के निर्देशन में बनी अगली फिल्म है जो 14 सितंबर, 2018 को रिलीज होने वाली है जिसका निर्माण अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

मित्रों- India TV Hindi
मित्रों

नई दिल्ली: जैकी भगनानी और कृतिका कमरा की आगामी फ़िल्म "मित्रों" अपनी रिलीज से पहले ही छाई हुई है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के गानों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गुजराती लोगों के मस्तमौले मिज़ाज से भरपूर फ़िल्म "मित्रों" की अधिकतम शूटिंग गुजरात में की गई है। गुजरात में फ़िल्म की शूटिंग के दौरान वहाँ की एक स्थानीय निवासी को बिना किसी योजना के फ़िल्म में कास्ट किया गया था।

यह स्थानीय निवासी फ़िल्म में 'बा' की भूमिका में नज़र आएगी। दिलचस्प बात है कि किसी एक्टिंग अनुभव के बिना अभी से इस  फिल्म मई कास्ट किया गया ऑफ़ सेट पर शूटिंग के दौरान सभी ने इस किरदार को खूब सरहाया गया |

मित्रों
मित्रों

"मित्रों" इस साल दोस्ती की एक नई मिसाल पेश करने के लिए तैयार है। जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की "मित्रों" में प्यार, दोस्ती और हँसी मज़ाक सब कुछ एक ही समय पर देखने मिलेगा। जैकी भगनानी फ़िल्म में टीवी की अभिनेत्री कृतिका कामरा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे जो इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही है।

मित्रों
मित्रों

जैकी भग्नानी, कृतिका कामरा, प्रतीक गांधी, शिवम पारेख और नीरज सूद अभिनीत, मित्रों हँसी से भरपूर एक रोलर कोस्टर सवारी की तरह होगी।

समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 'फिल्मिस्तान' के बाद "मित्रों" नितिन कक्कर के निर्देशन में बनी अगली फिल्म है जो 14 सितंबर, 2018 को रिलीज होने वाली है जिसका निर्माण अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन