1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने दिया बीजेपी को वोट? सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास तस्वीर

क्या प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने दिया बीजेपी को वोट? सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास तस्वीर

 Published : Apr 30, 2019 08:26 am IST,  Updated : Apr 30, 2019 08:27 am IST

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया। बॉलीवुड सेलेब्स अजय, काजोल, प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी वोट करने पोलित बुथ पर पहुंची।

मधु चोपड़ा- India TV Hindi
मधु चोपड़ा

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया। बॉलीवुड सेलेब्स अजय, काजोल, प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा भी वोट करने पोलित बुथ पर पहुंची। प्रियंका चोपड़ा वोट देने के बाद वापस अमेरिका चल गई लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने वोट करने के बाद खुलकर बीजेपी का सपोर्ट कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने वोट करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है लेकिन साथ ही साथ मधु चोपड़ा ने बीजेपी के कमल छाप वाला झंडा अपने गले में लपेटे हुए है।

मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में मधु चोपड़ा वोट की स्याही लगी अपनी उंगली दिखा रही हैं। मधु चोपड़ा ने इस दौरान बीजेपी का झंडा भी लगाया है। मधु चोपड़ा ने इस फोटो के साथ लिखा है- Let my vote count!!! Obvio!

मधु चोपड़ा की इस फोटो पर कई कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने लिखा है- देखकर अच्छा लगा कि लोग खुलेआम भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी को सपोर्ट करने के लिए कुछ यूजर्स ने मधु चोपड़ा को ट्रोल भी किया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने भी पोस्ट की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने भी वोट डालने के बाद फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के हाथ में नीली रंग की स्याही नजर आ रही है। ये वह पल है जिसका सबसे अधिक महत्व है। हर एक वोट की अहमियत है।    

प्रियंका चोपड़ा के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अमिताभ बच्चन,  माधुरी दीक्षित, आर.माधवन, आमिर खान, किरण राव, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करीना कपूर समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल किया। 

ईशा अंबानी के साथ की आइसक्रीम पार्टी 
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ईशा अंबानी के घर आइसक्रीम पार्टी मनाई। प्रियंका ने इसकी फोटो शेयर की है। इस पार्टी में प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, सृष्टि बहल आर्य, राधिका मर्चेंट और तमन्ना दत्त भी नजर आ रही हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की म्यूजिक वीडियो Sucker में नजर आई थीं। इसके अलावा वह इस साल फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन