1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' को पूरे हुए 18 साल, एक्ट्रेस ने सरोज खान को किया याद

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' को पूरे हुए 18 साल, एक्ट्रेस ने सरोज खान को किया याद

 Published : Jul 12, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 08:29 pm IST

शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'देवदास' को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 18 साल पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने सरोज खान को याद किया है।

madhuri dixit and saroj khan- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित और सरोज खान Image Source : INSTAGRAM/MADHURIDIXITNENE

फिल्म 'देवदास' की रिलीज के 18 साल पूरे होने के मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने याद किया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनके करियर की सबसे अच्छी डांस परफारमेंस में से एक दी। उन्होंने फिल्म को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लम्बी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर ने उन्हें सांग 'मार डाला' के लिए तैयार किया।

अभिनेत्री ने लिखा, "देवदास के 18 साल पूरे, मैं इसे सरोज जी को फिल्म में मेरे बेहतरीन डांस परफारमेंस के पीछे ताकत देने के लिए समर्पित करती हूं।"

माधुरी ने लिखा, "सरोज जी के साथ किसी भी गाने की शूटिंग करना मजेदार होता था। 'देवदास' एक बहुत ही खास फिल्म थी, क्योंकि इस फिल्म के सभी गाने बहुत भव्य थे। लेकिन, मैंने उनके साथ इस तरह का कोई गाना उनके साथ नहीं किया था। हमने बहुत सारी भारतीय गीत साथ में किए लेकिन इस तरह का क्लासिकल नहीं और सरोज जी भी सेमी-क्लासिकल डांसर थीं। वह कहती थीं कि यह थोड़ा कथक शैली है, ध्यान रखना। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जो मुझे हमेशा याद रहेंगी।"

उन्होंने यह भी साझा किया कि सरोज खान कठिन स्टेप्स करने पर जोर देती थीं। आपको बता दें सरोज खान तीन जुलाई को इन दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन