1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने फैंस से की अपील: मास्क पहनें और वैक्सीन लगवाएं

माधुरी दीक्षित ने फैंस से की अपील: मास्क पहनें और वैक्सीन लगवाएं

 Published : May 16, 2021 09:22 pm IST,  Updated : May 16, 2021 09:22 pm IST

माधुरी दीक्षित नेने ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों, अनुयायियों, दोस्तों और उद्योग के सहयोगियों के साथ उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

माधुरी दीक्षित- India TV Hindi
माधुरी दीक्षित Image Source : @KAURBMUSIC

मुंबई: बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित नेने ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों, अनुयायियों, दोस्तों और उद्योग के सहयोगियों के साथ उनके जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

माधुरी ने शनिवार को अपना 54 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने रविवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही, अभिनेत्री ने सभी को याद दिलाया कि हम जिस कठिन परिस्थिति से गुजर रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अपना मास्क पहने रखना है । साथ ही जल्द से जल्द टीका लगवाना है।

वीडियो में माधुरी ने हिंदी और अंग्रेजी में बात की कहा, '' सभी को नमस्कार। आशा है कि आप सभी सुरक्षित और स्वस्थ हैं और अपने घरों के अंदर रह रहे हैं। मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन पर इतनी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहती थी, जो आपने मुझे ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और हर जगह पर भेजा है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आपका प्यार और शुभकामनाएं मुझे हर एक दिन विशेष महसूस कराती हैं।''

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन