1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महेश बाबू ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

महेश बाबू ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Jul 06, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 09:23 pm IST

तस्वीर एक विज्ञापन शूट के दौरान ली गई थी जिसमें उन्होंने एक साथ काम किया था।

महेश बाबू , रणवीर सिंह- India TV Hindi
महेश बाबू , रणवीर सिंह Image Source : INSTAGRAM- MAHESH BABU

हैदराबाद: तेलुगु स्टार महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। महेश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी और रणवीर की एक तस्वीर अपलोड की। तस्वीर एक विज्ञापन शूट के दौरान ली गई थी जिसमें उन्होंने एक साथ काम किया था। महेश ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो रणवीर। आपके आगे एक अविश्वसनीय वर्ष की शुभकामनाएं।"

महेश बाबू , रणवीर सिंह
Image Source : INSTAGRAM- MAHESH BABUमहेश बाबू , रणवीर सिंह

जहां रणवीर अपनी फिल्म "83" की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, वहीं महेश बाबू अपने डेब्यू प्रोडक्शन "मेजर" के आखिरी शेड्यूल पर काम कर रहे हैं।

Tuada Kutta Tommy: शहनाज गिल के रैप पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई 

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई देने के शहनाज़ गिल के रैप का सहारा लिया। अभिनेत्री ने एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें वह शहनाज गिल के वायरल रैप 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। फनी वीडियो में रणवीर सिंह को भी देखा जा सकता है। संगीतकार यशराज मुखाटे द्वारा इसे आकर्षक बीट्स के साथ गाने में बदले जाने के बाद त्वाडा कुट्टा टॉमी रैप लोकप्रिय हुआ था।

यहां देखें वीडियो 

अपने पति रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए, दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें कपल त्वाडा कुत्ता टॉमी पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बर्थडे बॉय के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। 

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन