1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाइफ नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर साउथ स्टार महेश बाबू ने यूं लुटाया प्यार, इस पोस्ट में लिख दी दिल की बात

वाइफ नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर साउथ स्टार महेश बाबू ने यूं लुटाया प्यार, इस पोस्ट में लिख दी दिल की बात

 Published : Jan 22, 2021 11:53 am IST,  Updated : Jan 22, 2021 11:54 am IST

नम्रता ने साल 2005 में महेश बाबू से शादी की थी। उनका एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा हैं।

mahesh babu wishes wife namrata shirodkar on her birthday- India TV Hindi
महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर शेयर किया खास पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: URSTRULYMAHESH

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और साउथ स्टार महेश बाबू ने अनदेखी तस्वीर साझा की है। साथ ही इस तस्वीर के जरिए अपनी पत्नी के प्रति प्रेम जाहिर करते हुए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

इस तस्वीर में महेश बाबू वाइफ नम्रता को फोन पर कुछ दिखा रहे हैं। दोनों हंस रहे हैं और एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं। महेश बाबू ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'जिससे मैं प्यार करता हूं, उसने आज के दिन जन्म लिया था। आपके साथ हर दिन खास है, लेकिन आज थोड़ा ज्यादा है। मेरी अद्भुत महिला का जश्न मनाते हुए। हैप्पी बर्थडे बॉस लेडी। नम्रता शिरोडकर।'

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी COVID-19 का वैक्सीन लगवाने वाली पहली सेलिब्रेटी, महेश बाबू से है ये रिश्ता

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि जब वह महज 26 साल के थे, तब उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर उनकी क्रश हुआ करती थीं। सोशल मीडिया पर आयोजित सवाल-जवाब के एक सत्र में महेश ने इस बात का खुलासा उस वक्त किया, जब उनके किसी प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या उनका कभी किसी पर क्रश रहा है?

नम्रता ने 2005 में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू से शादी करने के बाद मॉडलिंग और अभिनय छोड़ दिया। उनका एक बेटा गौतम और एक बेटी सितारा हैं।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन