1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माही गिल का खुलासा, काफी समय से रिलेशनशिप में हूं और बेटी भी है

माही गिल का खुलासा, काफी समय से रिलेशनशिप में हूं और बेटी भी है

 Published : Jul 03, 2019 07:17 am IST,  Updated : Jul 03, 2019 10:14 am IST

फिल्म देव डी से पारो का किरदार निभाने वाली माही गिल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

माही गिल- India TV Hindi
माही गिल

फिल्म देव डी से पारो का किरदार निभाने वाली माही गिल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। माही की प्रोफेशनल लाइफ हर कोई जानता है लेकिन माही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जो खुलासा किया है वह काफी हैरान कर देने वाला है। माही ने बताया है वह रिलेशनशिप में है और उनकी ढाई साल की बेटी भी है।

अभिनेत्री माही गिल देव डी, 'साहेब बीवी और गुलाम' और 'नॉट ए लव स्टोरी' जैसी फिल्मों में अपने बिंदास अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनके बोल्ड किरदार और अंदाज दोनों ही सिनेमा में चर्चा में रहते हैं। एक इंटरव्यू में माही गिल के खुलासे से बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, माही ने बताया कि वो लंबे वक्त से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं और उनकी एक बेटी भी है।

डेक्कन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में माही गिल ने अपककमिंग प्रोजेक्ट फैमिली ऑफ ठाकुरगंज पर चर्चा की। इस दौरान माही गिल ने अपने रिलेशनशिप और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले। 

अब तक माही गिल की पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस को ज्यादा नहीं पता था। पहली बार इस बारे में माही गिल ने बताया कि मैं शादीशुदा नहीं हूं। मगर मेरा एक बॉयफ्रेंड है। 

माही ने बताया कि हम जल्द शादी करेंगे, लेकिन शादी करने और नहीं करने से हमारे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे आजादी और स्पेस दोनों की जरूरत है। हम दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। हां, हम लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। शादी भी जल्द होगी। 

माही ने बताया कि मेरी ढाई साल की एक बेटी है। हालांकि उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि बेटी को एडॉप्ट किया है या जन्म दिया है। उनकी बेटी का नाम वेरोनिका है। 

माही ने बताया कि मेरी बेटी साथ ही रहती है। मेरी आंटी उसकी पूरी देखभाल करती हैं। मैं भी पूरी कोशिश करती हूं कि मुंबई में ही रहूं। 

माही गिल को जबरदस्त एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। हाल ही में वो वेब सीरीज अपहरण में भी नजर आई थीं। 

Also Read:

लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने पर फूट-फूट कर रो पड़े कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

Article 15 Box office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने चौथे दिन भी मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन