1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने पर फूट-फूट कर रो पड़े कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने पर फूट-फूट कर रो पड़े कार्तिक आर्यन, देखें वीडियो

 Published : Jul 02, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 08:47 pm IST

कार्तिक आर्यन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म होने पर फूट-फूट कर रोते नजर आ रहे हैं।

Kartik aaryan viral video- India TV Hindi
Kartik aaryan viral video Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और सारा अली खान(Sara Ali khan) जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2(Love aaj kal 2) में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।  फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर सारा और कार्तिक दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए थे। 66 दिन चली लव आज कल 2 की शूटिंग के आखिरी दिन कार्तिक आर्यन सेट पर फूट-फूट कर रो पड़े थे। कार्तिक आर्यन की सेट पर रोने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में कार्तिक आर्यन इम्तियाज अली के गले लगे हुए हैं। उसके बाद वह अपने आंसू पोछते नजर आ रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दोनों ही बहुत दुखी हैं। दोनों ही इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। सारा अली खान ने लिखा था- शूटिंग खत्म हुई। 66 दिन और लाखों यादें। इम्तियाज सर आपका शुक्रिया मेरे सपने सच करने के लिए। मैं हर दिन आपकी गर्मजोशी, धैर्य और विचार की सराहना करती हूं। आपका सेट पर होना मेरे लिए सौभाग्य रहा और इसे मैं हमेशा के लिए संजो रही हूं। कार्तिक आर्यन तुम्हारा भी शुक्रिया मुझे सहज बनाने के लिए हमेशा बिना किसी स्वार्थ के मेरा साथ देने के लिए। चाय से लेकर कॉफी तक के लिए। काश हम ये सब फिर से कर सके। मैं तुम्हें बहुत याद करने वाली हूं, जितना तुम जानते हो उससे ज्यादा और जितना मैं स्वीकार कर सकती हूं उससे ज्यादा।

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- जब वीरा कहती है- पर ये रास्ता, ये बहुत अच्छा है। मैं चाहती हूं कि ये रास्ता कभी खत्म ना हो। इम्तियाज अली के साथ शूटिंग करके ऐसा ही महसूस होता है। 66 दिन बहुत कम थे। फिल्म की शूटिंग खत्म हुई। मैं चाहता था इस फिल्म की शूटिंग कभी खत्म ना हो। मेरे ड्रीम डायरेक्टर का शुक्रिया। सारा अली खान से बेहतर से इस जर्नी में बेहतर साथी कोई नहीं हो सकता था। तुम्हारे साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

आपको बता दें यह लव आज कल का सीक्वल है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

Also Read:

Article 15 Box office collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने चौथे दिन भी मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल

जायरा वसीम VS नफीसा अली, एक ने बॉलीवुड छोड़ा, दूसरी को चाहिए दमदार रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन