1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

 Published : Dec 27, 2020 10:55 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 11:02 pm IST

नया साल सेलिब्रेट करने को लेकर सभी उत्साहित हैं। क्या आम और क्या खास, नए साल का स्वागत करने में कोई भी पीछे नहीं रहता। बात की जाए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तो ज्यादातर सेलेब्स न्यू ईयर के वेलकम के लिए बाहर जाना ही पसंद करते हैं।

ARJUN MALAIKA - India TV Hindi
ARJUN MALAIKA  Image Source : INSTAGRAM/ HASHTAGBULLETIN

साल 2020 खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स नए साल के स्वागत की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कैसे पीछे रह जाते। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा संग नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। खास बात ये है कि इस सेलिब्रेशन में इन दोनों का साथ देने मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी इनके साथ वेकेशन पर गई हैं। 

Arjun Malaika
Image Source : INSTAGRAM/#ARJUNMALAIKAArjun Malaika 

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमैटोग्राफर ईश्वर बिदरी का 87 की उम्र में निधन

सोशल मीडिया पर इन तीनों सेलेब्स की मस्ती करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका के संगअमृता भी गोवा बीच पर मस्ती करते दिखाई दे रही हैं। वेकेशन की तस्वीर को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका और अर्जुन व्हाइट आउटफिट्स में हैं जबकि अमृता ब्लैक आउटफिट में हैं। फोटो के साथ मलाइका ने #GoaDiaries लिखा है। फैंस को इनकी मस्ती करती हुई तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। 

MALAIKA ARORA ARJUN
Image Source : INSTAGRAM/ARJUNKAPOORMALAIKA ARORA ARJUN

गोवा हमेशा से बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरेट वेकेशन प्लेस रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स अक्सर यहां मस्ती करने पहुंच जाते हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत, करण जौहर, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स भी अक्सर गोवा में ही छुट्टियां बिताने आते हैं। इस बार अर्जुन कपूर और मलाइका ने भी वेकेशन के लिए गोवा को चुना है। बता दें कि इस साल दोनों कपल कोरोना संक्रमित हो गए थे और काफी वक्त क्वारांटीन में रहे थे।

एक्ट्रेस लीजा रे ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, ट्वीट कर खुद बताई इसके पीछे की वजह

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन, सैफ अली खान और दिबाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' के साथ-साथ पवन कृपलानी की 'भूत पुलिस' में भी नजर आएंगे, जिसमें जयदेव अहलावत और परिणीति चोपड़ा भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन