1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में महफिल लूट ले गईं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में महफिल लूट ले गईं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

 Published : Nov 05, 2021 04:09 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 04:11 pm IST

अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका एक साथ पहुंचे। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Malaika Arora, Arjun Kapoor- India TV Hindi
Malaika Arora, Arjun Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

दिवाली हो और पार्टी ना हो सेलिब्रिटीज की...य़े तो हो ही नहीं सकता। हर साल की तरह इस साल भी कई बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पार्टी रखी जिसमें सिनेमाजगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इस दिवाली पार्टी में जिस कपल पर लोगों की आंखें टिकीं वो कोई और नहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हैं। ये दोनों सितारे अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में शरीक हुए। 

सिर पर पल्लू.. मांग में सिंदूर.. प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में पति निक के साथ ऐसे की दिवाली पूजा

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora, Arjun Kapoor

अनिल कपूर ने दिवाली पार्टी अपने घर पर ही रखी थी। जिसमें मलाइका अर्जुन कपूर का हाथ थामे कैमरे में कैद हो गईं। इस खास मौके पर मलाइका ने सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora, Arjun Kapoor

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने गले में हैवी नेकलेस और बन बनाया हुआ था जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। वहीं अर्जुन कपूर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का हल्के सीक्वेंस वर्क का कुर्ता पहना हुआ था। 

Diwali 2021: करीना कपूर से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवाली का त्योहार यूं किया सेलिब्रेट

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora, Arjun Kapoor

ये दोनों एक साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। जहां पर लोगों की निगाहें इस कपल को देखते ही ठहर गईं। ये दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। खास बात है कि अर्जुन तस्वीरों में मलाइका का ध्यान रखते हुए भी नजर आए जिस वजह से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Malaika Arora, Arjun Kapoor
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora, Arjun Kapoor

इन दोनों ने मीडिया को देखते ही जमकर पोज दिए। आपको बता दें, मलाइका और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों अक्सर किसी ना किसी पॉर्टी, वकेशन या फिर रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट हो जाते हैं। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन