1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिका में मलाइका अरोड़ा ले रही हैं स्पेशल डांस क्लास, वीडियो हुआ वायरल

अमेरिका में मलाइका अरोड़ा ले रही हैं स्पेशल डांस क्लास, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 16, 2019 08:50 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:58 am IST

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर दिखने को मिल जाती है। मलाइका अपनी रोमांटिक फोटो और वर्कआउट वीडियो की वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका ने अपनी डांस वीडियों की वजह से सोशल मीडिया पर कोहराम मचाए हुए है।

मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में डांस करते हुए जीआईएफ शेयर किया है, जिसमें वो कुछ लड़कियों के साथ डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। वहां मौजूद दूसरे डांसर्स भी मलाइको को फॉलो करते हुए नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि ये वीडियो भारत की नहीं है बल्कि अमेरिका की हैं। बता दें कि मलाइका इन दिनों अमेरिका के बॉस्टॉन में हैं और वहां गर्ल्स को डांस सिखा रही हैं और ट्रैक पैंट्स में उनके मूव्स भी काफी कमाल के लग रहे हैं।

जैसा कि आपको पता है मलाइका आए दिन अपनी इंस्टा अकाउंट से वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। इससे पहले मलाइका ने अपने वर्कआउट का भी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अलग- अलग तरह से वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। मलाइका के वर्काउट वीडिया को व्यूर्स काफी पसंद भी करते हैं साथ ही फॉलो भी करते हैं।

Also Read:

Doordarshan के 60 साल हुए पूरे, ये Videos देख आ जाएगी गुज़रे ज़माने की याद 

Nach Baliye 9: क्या वाइल्ड कार्ड एंट्री से नर्वस हैं कंटेस्टेंट्स? शांतनु से प्रिंस नरूला तक ने दिया ये जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन