1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका ने कोरोना काल के बीच फिर से शुरू की शूटिंग, शेयर किया अनुभव

मलाइका ने कोरोना काल के बीच फिर से शुरू की शूटिंग, शेयर किया अनुभव

 Published : Jul 27, 2020 11:49 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 11:49 pm IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 महामारी के बीच हाल ही में फिर से शूटिंग शुरू की है। उन्होंने चार महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करने का अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया।

मलाइका ने कोरोना काल के बीच फिर से शुरू की शूटिंग, शेयर किया अनुभव- India TV Hindi
मलाइका ने कोरोना काल के बीच फिर से शुरू की शूटिंग, शेयर किया अनुभव   Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 महामारी के बीच हाल ही में फिर से शूटिंग शुरू की है। उन्होंने चार महीने के लॉकडाउन के बाद फिर से काम शुरू करने का अनुभव भी सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लगभग चार महीनों के बाद काम फिर से शुरू करने के लिए घर से बाहर जाना .. बहुत सारी मिश्रित भावनाएं थीं .. उत्साह, घबराहट, खुशी, डर। निश्चित रूप से चीजें पहले जैसी नहीं हैं, लेकिन शो चलते रहना चाहिए। ऐसा महसूस हुआ जैसे एक लंबी छुट्टी के बाद स्कूल में मेरा पहला दिन है और मैं अपने सभी दोस्तों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थी।"

मलाइका ने एक डांस आधारित रियलिटी शो के एपिसोड के लिए शूटिंग की। बाद में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें दिखाया गया था कि जब वह सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचीं तब कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा संबंधी उपाय कैसे किए गए।

एक्ट्रेस राधिका मदान से इंस्टा पर शेयर किया बुमरेंग, बताया इस तरह के गानों से मिलती है प्रेरणा

मलाइका ने आगे लिखा, "हम सभी अपने जीवन और अपने काम को फिर से शुरू कर रहे हैं, ऐसे में अतिरिक्त सावधानी, अतिरिक्त प्रयासों और एक प्रार्थना से सबकुछ ठीक हो जाता है। टीम हम सभी को सहज बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।"

र्थडे गर्ल कृति सेनन को बहन नूपुर, वरुण धवन सहित इन सेलेब्स ने दी प्यारी-सी शुभकामनाएं

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन