1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस राधिका मदान से इंस्टा पर शेयर किया बुमरेंग, बताया इस तरह के गानों से मिलती है प्रेरणा

एक्ट्रेस राधिका मदान से इंस्टा पर शेयर किया बुमरेंग, बताया इस तरह के गानों से मिलती है प्रेरणा

 Published : Jul 27, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 11:37 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने पुराने हिंदी गाने की ओर रुख किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बुमरेंग साझा किया। 

राधिका मदान को हिंदी गाने से मिलती है प्रेरणा- India TV Hindi
राधिका मदान को हिंदी गाने से मिलती है प्रेरणा Image Source : INSTAGRAM/RADHIKAMADAN

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने पुराने हिंदी गाने की ओर रुख किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बुमरेंग साझा किया, जिसमें कैप्शन के रूप में पुराने हिंदी गानों का उपयोग किया गया है। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बुमरेंग साझा किया, जिसमें वह गोल्डेन ड्रेस में लुक देते नजर आ रही हैं।

राधिका ने 2001 की फिल्म 'अजनबी' के गाने 'कौन मैं हां तुम' से कैप्शन लिया।

ट्विंकल खन्ना ने लॉकडाउन में सीखे सबक का खुलासा किया

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "कौन मैं? हां तुम।"

इस महीने की शुरूआत में, राधिका ने सलमान खान की 1998 की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के हिट गाने 'ओह ओह जाने जाना' की कुछ पंक्तियों को कैप्शन के रूप में उपयोग किया था।

अभिनेत्री को आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था, जो लॉकडाउन से पहले की आखिरी बॉलीवुड रिलीज थी, और दिवंगत अभिनेता इरफान खान की अंतिम फिल्म भी थी। वह अगली बार अपने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शिद्दत' में दिखाई देंगी।

आईएएनएस इनपुट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन