1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा हर संडे को बिताना चाहती हैं कुछ इस तरह, तस्वीर शेयर कर किया इशारा

मलाइका अरोड़ा हर संडे को बिताना चाहती हैं कुछ इस तरह, तस्वीर शेयर कर किया इशारा

 Published : Jan 10, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 09:10 pm IST

अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मलाइका ने अपने फैंस को बताया कि संडे किस तरह से बिताना चाहिए।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTAGRAM/ MALAIKA ARORA

अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मलाइका ने अपने फैंस को बताया कि संडे किस तरह से बिताना चाहिए। इसके साथ ही मलाइका ने अपनी ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर में मलाइका हरे रंग का ऑफ शोल्डर टॉप पहने हुए हैं और हाथ में जूस का गिलास पकड़े हुए स्वीमिंग पूल के बगल में बैठी हुई हैं। इसके साथ ही टेबल पर सामने की ओर गॉगल्स रखे हुए हैं। मलाइका का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये है वरुण धवन का शादी का प्लान, जानिए आखिर कब ले रहे हैं गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे

अपनी इस ग्लैमरस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'हर संडे इसी तरह का जाना चाहिए...ईजी...पीजी और ब्रीजी।' मलाइका के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, नई फिल्म 'फाइटर' का किया ऐलान, दीपिका पादुकोण आएंगी नज़र

इस तस्वीर से पहले मलाइका ने अपनी थ्रोबैक पिक्चर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में मलाइका हाथ में माइक पकड़े हुए हैं और मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात है कि मलाइका ने इस तस्वीर को साझा करके खुद ही बताया कि वो फेक माइक है जो उनके हाथ में नजर आ रहा है। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में इस बात का जिक्र किया कि ये उन दिनों की तस्वीर है जब वो अपने आपको रॉकस्टार समझती थीं। इसके साथ मलाइका ने हैशटैग के साथ फेक माइक भी लिखा। 

अभी हाल ही में मलाइका की एक और तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो अपनी गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करती दिखी थीं। इस तस्वीर को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'रीयूनाइटेड। मिसिंग लोलो (करिश्मा कपूर)।' इस तस्वीर में मलाइका के अलावा करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन