1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोवा में अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीरें

गोवा में अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीरें

 Published : Dec 30, 2020 10:53 am IST,  Updated : Dec 30, 2020 11:00 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में न्यू ईयर सेलीब्रेट करने वाली हैं।

गोवा में अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीरें - India TV Hindi
गोवा में अर्जुन कपूर संग छुट्टियां मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORA/TANYAGHAVRI

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में न्यू ईयर सेलीब्रेट करने वाली हैं। गोवा में अर्जुन के अलावा अमृता अरोड़ा पति के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा रोजाना सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने पुल में रिलैक्स करते हुए कई तस्वीरें शेयर की।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की। मलाइका की पहली तस्वीर की बात करें तो वह नियॉन-ब्लैक कलर की मोनोकनी पहने हुए पुल के पास रिलैक्स कर रही हैं।

Video: गोवा में पार्टी कर रहे शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो हुए वायरल

वहीं मलाइका के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने जुलाई इश्यू के कलेक्शन से नियॉन कलर का पफी स्लीव्स वाली कॉटन की बर्मूडा शॉर्ट्स के साथ कॉर्ड पहना। इस लुक में मलाइका काफी हॉट नजर आ रही हैं।

मलाइका अरोड़ा ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'घर से दूर एक घर'

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ के फर्स्ट लुक को मिली तारीफ के बाद आयुष ने सलमान खान को कहा शुक्रिया

मलाइका ने अपने स्टनिंग लुक के साथ गोवा में जिस जगह रूकी है वहीं के लोकेशन की भी एक तस्वीर शेयर की है।  आपको बता दें कि मलाइका-अर्जुन गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील अदक के आलीशान विला में छुट्टियां मना रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने भी इस आलीशान विला की तस्वीरें शेयर की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन