1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: गोवा में पार्टी कर रहे शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो हुए वायरल

Video: गोवा में पार्टी कर रहे शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला, वीडियो हुए वायरल

 Published : Dec 30, 2020 09:55 am IST,  Updated : Dec 30, 2020 09:55 am IST

सिड नाज की जोड़ी गोवा में अपने गाने शोना शोना पर जमकर डांस करती दिखी। फैंस इनकी अदाओं पर दिल हार बैठे हैं। इनके वीडियो हिट हो गए हैं। 

सिडनाज- India TV Hindi
सिडनाज Image Source : INSTAGRAM/SIDNAAZUPDATES

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल इन दिनों अपने प्रोजेक्ट वैलेंटाइन डे से जुड़े वीडियो को शूट करने के लिए गोवा में हैं। हाल ही में दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अब इन दोनों के गोवा में मस्ती करते और धमाल मचाते वीडियो वायरल हो रहे हैं। पिंक हूडी में गुल गपाड़ा करती शहनाज काफी क्यूट लग रही हैं वहीं ब्लेक ड्रेस में सिड भी स्मार्ट लग रहे हैं। सिड नाज के फैन पेज पर पोस्ट किए गए ये वीडियो इस जोड़ी के फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं इस वजह से ये वीडियो वायरल हो गए हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस में बनी सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं और उन्हें सिडनाज बुलाते हैं। दोनों पहले भी 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं। 

सलमान खान अपनी लेटेस्ट तस्वीर में अपने 'डोले' दिखाते आए नजर

गोवा में पार्टी इन्जॉय कर रहे सिडनाज अपने फैंस के साथ मस्ती कर रहे हैं। यहां पार्टी के दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनके दोस्त भी काफी मस्ती कर रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा है - सुबह के पांच बज रहे हैं, सिडनाज जमकर पार्टी  कर रहे हैं, मजा आ गया। 

जब अमिताभ बच्चन माइकल जैक्सन की नकल करने में असफल रहे, खुद फोटो शेयर करके दी जानकारी

 

दूसरे वीडियो में सिड नाज टोनी कक्कड़ के गाए शोना शोना गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सिडनाज पर फिल्माया गया था जिसे फैंस ने हाथों हाथ लिया। 

बिग बॉस में इन दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती थी। इन दोनों की जोड़ों को बिग बॉस के घर में सबसे ज्यादा पसंद किया। बिग बॉस जीतने के बाद भी सिड और नाज साथ साथ हैं और वो कुछ म्यूजिक एलबम में साथ काम कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन