1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा की अंडरवॉटर फोटो पर फराह खान ने पूछा, 'किसने ली है तस्वीर', यूजर्स ने दिया ये जवाब

मलाइका अरोड़ा की अंडरवॉटर फोटो पर फराह खान ने पूछा, 'किसने ली है तस्वीर', यूजर्स ने दिया ये जवाब

 Published : Apr 28, 2019 07:52 am IST,  Updated : Apr 28, 2019 07:55 am IST

एक्टर और टीवी जगत का सबसे चर्चित चेहरा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप से ज्यादा अपनी फोटो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहीं है। मलाइका की अंडरवाटर वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है

मलाइका अरोड़ा
 - India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा  

एक्टर और टीवी जगत का सबसे चर्चित चेहरा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप से ज्यादा अपनी फोटो की वजह से खासा सुर्खियां बटोर रहीं है। मलाइका की अंडरवाटर वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, The stillness. The calm...... it’s meditative। इस पोस्ट के नीचे डॉयरेक्टर फराह खान ने भी कमेंट करते पूछा 'यह तस्वीर किसने ली''। इसके बाद इस फोटो के नीचे कई कमेंट आए और ज्यादातर यूजर्स ने फराह खान के जवाब में लिखा अर्जुन कपूर। आपको बता दें कि मलाइका के इस पोस्ट को 25,000 लाइक्स मिल चुके हैं।

मलाइका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं । वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन मालदीव घूमने गए थे । मलाइका ने इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इनमें से एक तस्वीर अंडरवॉटर है । 

मलाइका पानी के अंदर बिकिनी में स्विमिंग कर रही हैं । इस तस्वीर पर फराह खान ने ऐसा कमेंट किया कि मलाइका ने उन्हें सरेआम गाली दे दी । मलाइका ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'The stillness. The calm...... it’s meditative' 

फराह ने मलाइका से सवाल पूछते हुए लिखा, 'अब ये अंडरवॉटर तस्वीर । ये तस्वीर किसने क्लिक की है ।' मलाइका, फराह खान का सवाल देख जोर से हंसती हैं और रिप्लाई करती हैं, 'हाहाहाहाहाहा... कमीनी' । बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब मलाइका और अर्जुन साथ में मालदीव घूमने गए थे । 

यह पहली बार नहीं है जब फराह खान ने मलाइका की तस्वीरों पर इस तरह उनसे सवाल पूछा हो। इससे पहले भी मलाइका की तस्वीरों पर फराह ने उनसे सवाल पूछा था, 'कमीनी ये तस्वीरें कौन क्लिक कर रहा है?' उनके इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए मलाइका ने कहा था, 'कमीनी मैं वापस आकर बताऊंगी'।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन