1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यौन शोषण पर बेबाकी से बयान देने वाली मल्लिका दुआ अब अक्षय कुमार के शो से हुईं बाहर

यौन शोषण पर बेबाकी से बयान देने वाली मल्लिका दुआ अब अक्षय कुमार के शो से हुईं बाहर

 Published : Oct 17, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Oct 17, 2017 02:26 pm IST

अक्षय कुमार ने हाल ही में स्टार प्लस के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर' से छोटे पर्दे पर दस्तक दी है। इस शो में उनके अलावा और भी 3 मैंटोर नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में स्टार प्लस के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर' से छोटे पर्दे पर दस्तक दी है। इस शो में उनके अलावा और भी 3 मैंटोर नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी हैं। लेकिन अब खबर आई है कि शो में से इन तीनों ही जजों को अब बदलने का विचार किया जा चुका है। दरअसल इनकी कोई निजी वजह नहीं है, बल्कि कहा जा रहा है कि यह एक बेहतरीन शो होने के बावजूद भी इसकी टीआरपी कुछ खास नहीं आ रही है। शो को शुरुआत से काफी फीकी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है और इसकी एक वजह सिर्फ इस शो के इन तीनों जजों को माना जा रहा है।

वैसे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर' में नजर आने वाली एक जज मल्लिका पिछले कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी में हुए कुछ हादसों का खुलासा करने की वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने ऊबर ड्राइवर की बदतमीजी पर एक चौंकाने वाला बयान दिया था और हाल ही में अपने साथ बचपन में हुए यौन शोषण पर बेबाकी से खुलासा करते हुए वह चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि इस शो में मल्लिका के अलावा जाकिर खान और हुसैन दलाल भी बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इनकी जगह शो में साजिद खान और अभिनेता श्रेयस तलपड़े दिखाई देने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शो में मल्लिका, जाहिर और हुसैन 12 फाइनलिस्ट चुने जाने तक जज के तौर पर दिखेंगे। फिर बाद में अक्षय के साथ साजिद और श्रेयस इस जिम्मेदारी को आगे लेकर जाएंगे। वैसे अब ये तीनों हस्तियां ही दर्शकों को हंसाने में माहिर हैं। हालांकि छोटे पर्दे पर यह अक्षय का पहला कदम है, तो अब देखना यह है कि वह इस जिम्मेदारी को कैसे निभाएंगे। इसके अब यह देखना भी काफी रोमांचक होने वाला है कि क्या शो में जजों को बदलने के बाद इसकी टीआरपी पर कोई फर्क पड़ेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन