1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. AIB की कॉमेडियन मल्लिका दुआ का बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

AIB की कॉमेडियन मल्लिका दुआ का बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

 Published : Oct 17, 2017 11:10 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 11:16 am IST

एलिसा मिलानो ने एक अभियान शुरु किया है #MeToo, इसके अंतर्गत दुनियाभर में की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को लेकर खुलासा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में जानी मानी कॉमेडियन मल्लिका दुआ का भी नाम जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने बचपन में...

mallika Dua- India TV Hindi
mallika Dua

नई दिल्ली: हॉलीवुड अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने एक अभियान शुरु किया है #MeToo, इसके अंतर्गत दुनियाभर में की महिलाएं अपने साथ हुई यौन शोषण की घटनाओं को लेकर खुलासा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में जानी मानी कॉमेडियन मल्लिका दुआ का भी नाम जुड़ चुका है। हाल ही में उन्होंने बचपन में अपने साथ हुई एक यौन शोषण की घटना का खुलासा किया है। गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत करते हुए एलिसा ने अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का खुलासा किया, इसके बाद उन्होंने बाकी सभी महिलाओं से उनके साथ हुई इस तरह की घटनाओं के बारे में बताने के लिए कहा, ताकि इस बात को साबित किया जा सके कि यह न तो कोई छोटी बात है और न ही इसे नजरअंदाज किया जा सकता है।

एलिसा ने ट्वीट कर कहा था कि अगर आप भी आप भी यौन शोषण जैसी घटना की शिकार हो चुकी हैं तो लिखिए 'Me Too'। उनके इस ट्वीट के बाद अब तक दुनियाभर में 27000 से ज्यादा महिलाएं #Me Too के साथ अपने साथ हुईं इस घटनाओं का खुलासा कर चुकी हैं। वहीं कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि, "मै भी... अपनी खुद की कार में, मेरी मां कार चला रही थीं और वह मेरे साथ पीछे वाली सीट पर बैठा था। पूरे समय उसका हाथ मेरी स्कर्ट में था। उस वक्त मैं सिर्फ 7 साल की थी और मेरी बहन 11 साल की। उनका हाथ मेरी स्कर्ट के अंदर था और मेरी बहन की पीठ पर था। मेरे पापा उस समय दूसरी कार में थे, उन्होंने उसका मुंह तोड़ दिया था, क्योंकि उसी रात उन्होंने उसकों रंगे हाथ पकड़ लिया था।"

गौतलब है कि मल्लिका दुआ को अक्सर एआईबी के वीडियो में देखा जाता है। फिलहाल इन दिनों वह स्टार प्लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में बतौर जज नजर आ रही हैं। बता दें कि वह जाने माने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। (महात्मा गांधी और PM मोदी के बाद अब वरुण धवन भी बनने जा रहे हैं हांगकांग के मैडम तुसाद की शान)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन