1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शख्स ने सनी लियोनी के कान में किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गईं अभिनेत्री, देखें वीडियो

शख्स ने सनी लियोनी के कान में किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गईं अभिनेत्री, देखें वीडियो

 Published : Jun 03, 2021 08:14 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 08:14 pm IST

अभिनेत्री सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स उनके कान में गुदगुदी करता हुआ नजर आ रहा है। 

Sunny Leone - India TV Hindi
शख्स ने सनी लियोनी के कान में किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गईं अभिनेत्री Image Source : INSTAGRAM/SUNNY LEONE

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अक्सर और अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया जाने वाला वीडियो या फिर तस्वीरें, खबरों का हिस्सा तुरंत ही बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस उन पर काफ़ी कमेंट करते नजर आ रहे हैं। 

सनी लियोनी ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक शूट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं, तभी एक शख्स ने पीछे से इयर बड के जरिए कान में गुदगुदी की। इसके बाद सनी लियोनी चौंकते हुए पीछे की तरफ देखती हैं, उसके बाद सभी हंसने लगते हैं।  

अभिनेत्री की तरफ से शेयर किया वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी का ठिकाना नहीं रहा। उनके फैंस लगातार इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट करते नजर आ रहे हैं। 

बुधवार को पोस्ट की गई नई इंस्टाग्राम तस्वीरों की एक कड़ी में, ग्लैमर स्टार एक तीरंदाजी सत्र में संलग्न दिखाई दे रही है। वह एक धनुष और तीर के साथ लक्ष्य लेती है, एक शानदार पीले रंग के शॉर्ट्स और एक क्रॉप टॉप पहने हुए। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेज से पूरा किया।

उन्होंने कैप्शन के रूप में लिखा 'थ्रू योर हार्ट'।

तस्वीरें युवा-आधारित रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में एक टास्क के दौरान ली गई लगती हैं, जिसे वह अभिनेता रणविजय सिंह के साथ को-जज करती हैं।

सनी इन दिनों अपनी अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'शेरो' की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म श्रीजीत विजयन द्वारा निर्देशित है और तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन