1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर की फोटो

'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ शेयर की फोटो

 Published : Jan 29, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 12:55 pm IST

पीएम मोदी के बाद रजनीकांत ने 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के लिए शूट किया है। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है।

rajnikanth and bear grylls- India TV Hindi
रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स

मंगलवार को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ एपिसोड शूट किया है। रजनीकांत दूसरे भारतीय हैं जो इस शो में नजर आएंगें। बेयर ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है।

बेयर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत ने हमे ज्वाइन किया है। वह हमारे नए शो के साथ टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व एंड नेशनल पार्क में शूट किया है। शूटिंग के दौरान उन्हें मामूली चोट भी लग गई थी। मगर वह अब ठीक हैं। शूट के दौरान उनके हाथ और कोहनी में खरोंचे आई हैं।

आपको बता दें बीते साल इस शो में प्रधानमंत्री मोदी नजर आए थे। पीएम मोदी ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बियर ग्रिल्स के साथ एपिसोड शूट किया था। यह शो 12 अगस्त को टेलिकास्ट हुआ था। इस शो में पीएम मोदी काफी एडवेंचर करते नजर आए थे साथ ही उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन