1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और मुकेश को साथ लेकर आए थे मनमोहन देसाई, रच दिया था इतिहास

जब किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और मुकेश को साथ लेकर आए थे मनमोहन देसाई, रच दिया था इतिहास

 Published : Mar 01, 2020 08:36 am IST,  Updated : Mar 01, 2020 09:10 am IST

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मनमोहन देसाई की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा रचे इतिहास के बारे में बताते हैं। वह अपनी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के लिए चार लेजेंड गायको को साथ लेकर आए थे।

manmohan desai death anniversary- India TV Hindi
मनमोहन देसाई पुण्यतिथि

मनजी के नाम से फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूस मनमोहन देसाई ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। अपने फिल्मी करियर में बीस से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की थी। जिसमें से अधिकतर सुपरहिट ही रही हैं। इन हिट फिल्मों में से एक 1977 में आई फिल्म अमर अकबर एंथनी है। यह फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, शबाना आजमी, परवीन बॉबी और नीतू सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। अमर अकबर एंथनी को कई अवार्ड्स भी मिले थे। स फिल्म के साथ मनमोहन देसाई ने एक इतिहास भी रचा था जो दोबारा कोई दोहरा नहीं पाया। आज मनमोहन देसाई की पुण्यतिथि पर हम आपको इसी इतिहास के बारे में बताते हैं।

अमर अकबर एंथनी में  तीन भाईयों की कहानी दिखाई गई थी जो बचपन में अलग हो जाते हैं और तीन अलग-अलग धर्म के परिवारों में चले जाते हैं। इस फिल्म की खासियत इसका गाना हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करे है। इस गाने के लिए मनमोहन देसाई चार लेजेंड गायको को साथ लेकर आए थे।

 

ऋषि कपूर ने प्रोड्यूसर मनमोहन देसाई की जन्मतिथि पर यादगार फोटो शेयर कर दी श्रद्धांजलि

इस गाने को किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था। गाने की खासियत ये है कि मनमोहन देसाई ने हर लीड एक्टर के लिए एक सिंगर को चुना था। अमिताभ बच्चन की आवाज किशोर कुमार, विनोद खन्ना की आवाज मुकेश, ऋषि कपूर की आवाज मोहम्मद रफी और तीनो लीड एक्ट्रेस की आवाज लता मंगेशकर ने दी थी। इन चारों ने मिलकर यह गाना गाया और इसे म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की लता मंगेशकर और आशा भोसले की बचपन की तस्वीर

यह इकलौता ऐसा गाना है जिसमें चार लेजेंड सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। मनमोहन देसाई के बाद यह संयोग कभी दोहराया नहीं गया। यह गाना आज भी लोगों को उतना ही पसंद है जितना 4 दशक पहले था। मनमोहन देसाई ने 1 मार्च 1994 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन