1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस' 26 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस' 26 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

 Published : Feb 13, 2021 07:36 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 07:36 pm IST

अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'साइलेंस' की घोषणा करने के लिए शनिवार को ट्वीट किया।

Manoj Bajpayee- India TV Hindi
Manoj Bajpayee Image Source : INSTAGRAM/MANOJ BAJPAYEE

अभिनेता मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'साइलेंस' की घोषणा करने के लिए शनिवार को ट्वीट किया। अभिनेता ने अपने पोस्ट के माध्यम से बताया कि फिल्म 26 मार्च को ओटीटी रीलीज के लिए तैयार है। फिल्म में प्राची देसाई और अर्जुन माथुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जब हर कोई सच्चाई को छुपाता है तो, न्याय शांति से पनपता रहता है। मर्डक मिस्ट्री फिल्म को अंत तक गेस करने के लिए तैयार हो जाएं। साइलेंस 26 मार्च को जी5 पर प्रीमियर होगा।

राजीव कपूर के निधन के 5 दिन बाद रणधीर कपूर ने बताया आखिर क्या हुआ था उस दिन

फिल्म एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी का पता लगाती है, जिसकी लाश को ट्रेकर्स ने एक दिन बाद खोजा। इससे पहले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी।  बाजपेयी की  'डिस्पैच' फिल्म क्राइम जर्नलिज्म की थ्रिलर कहानी पर आधारित है। कुछ दिन पहले अभिनेता ने फिल्म के सेट की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, "वहां वापस आना, जहां घर जैसा महसूस होता है। 'डिस्पैच' की शूटिंग शुरू।"

इस फिल्म का निर्देशन 'तितली' फेम निर्देशक कनू बहल कर रहे हैं। यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसे रॉनी स्क्रूवाला ने बनाई है और इसकी शूटिंग लंदन, दिल्ली और मुंबई में होनी है।

काम को लेकर बात करें तो बाजपेयी 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। यह सीजन इसी साल गर्मियों में रिलीज होना है। वैसे इस सीरीज को जल्दी रिलीज होना था, लेकिन अज्ञात कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई है। हालांकि 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज की एक नई तारीख आ गयी है। 

(इनपुट/आईएएनएस)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन