1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के बीच मनोज बाजपेयी और शेखर कपूर की मुलाकात, 'बैंडिट क्वीन' की यादों को किया ताजा

लॉकडाउन के बीच मनोज बाजपेयी और शेखर कपूर की मुलाकात, 'बैंडिट क्वीन' की यादों को किया ताजा

 Published : Jun 01, 2020 09:10 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 11:36 pm IST

मनोज बाजपेयी ने शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

मनोज वाजपेयी ने शेखर...- India TV Hindi
मनोज वाजपेयी ने शेखर कपूर के साथ 'बैंडिट क्वीन' के दिनों को याद किया Image Source : INSTAGRAM- MANOJ BAJPEYEE

देहरादून: अभिनेता मनोज वाजपेयी इन दिनों उत्तराखंड में प्रकृति के बीच अपने लॉकडाउन के दिनों को बिता रहे हैं। सोमवार को उन्हें अपने पहले निर्देशक शेखर कपूर से एक सरप्राइज मिला। मनोज ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें अपनी पत्नी व पूर्व अभिनेत्री नेहा और फिल्म निर्माता शेखर कपूर के साथ देखा जा सकता है।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मिस्टर शेखर कपूर हमें हाय कहने आए थे, हमारे साथ दोपहर का भोजन भी किया। एक दोपहर बैंडिट क्वीन की यादों से भर उठी। हमारे लिए यह मास्टर क्लास था। शेखर कपूर को खास महसूस हुआ।"

गौरतलब है कि मनोज ने कपूर की 'बैंडिट क्वीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने आगे लिखा, "एक दोपहर अच्छी बीती..मेरे पहले निर्देशक।"

मनोज एक आगामी वेब सीरीज की शूटिंग दीपक डोबरियाल के साथ कर रहे थे। तभी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। तब से वह अपने परिवार और क्रू टीम के साथ वहीं रह रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन