1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मानुषी छिल्लर गणपति बप्पा को पहली बार लाईं अपने घर

मानुषी छिल्लर गणपति बप्पा को पहली बार लाईं अपने घर

 Published : Aug 22, 2020 08:48 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:48 pm IST

अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर पहली बार घर में गणेश चतुर्थी मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गणपति बप्पा की तस्वीरें शेयर की हैं।

manushi chhillar- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर Image Source : INSTAGRAM/MANUSHI_CHHILLAR

अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर पहली बार घर में गणेश चतुर्थी मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश के साथ तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरे माता-पिता हमेशा चाहते थे कि मैं विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करूं और उन्हें मनाऊं। मैं हरियाणा से हूं, लेकिन मुंबई में मेरा घर भी है। यह पहला साल है, जब मैं गणपति को घर पर रख रही हूं और मैं अपनी खुश व्यक्त नहीं कर सकती।"

उन्होंने कहा, "इस तरह से त्यौहारों को मनाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों और संस्कृतियों को करीब लाता है लेकिन अगर हम इसे सबसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मना सकते हैं, तो हम प्रकृति संरक्षण के लिए भी योगदान करेंगे। मेरे गणेश जी की मूर्ति में बीज लगे हुए हैं, इसलिए मैं इन्हें घर पर एक बर्तन में विसर्जित करूंगी।"

वह फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के साथ अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित एक अनाम कॉमेडी फिल्म में विक्की कौशल के साथ भी नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन