Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गोवा बीच पर कराया था फोटोशूट

मिलिंद सोमन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गोवा बीच पर कराया था फोटोशूट

Written by: Jayprakash Singh @jayprakashindia Published : Nov 07, 2020 07:45 am IST, Updated : Nov 07, 2020 12:07 pm IST

इस तस्वीर को लेकर गोवा पुलिस ने मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 और आईटी एक्ट सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज किया है।

milind soman booked for - India TV Hindi
Image Source : NUDE BEACH PICTURE गोवा पुलिस ने मिलिंद सोमन के खिलाफ दर्ज किया केस

मॉडल और फिटनेस फ्रीक एक्टर मिलिंद सोमन के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रचारित करने को लेकर गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में जल्द सोमन का बयान लिया जाएगा। 

4 नवंबर को मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक न्यूड तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो गोवा बीच पर भाग रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू मी।"

Happy Birthday: 55 साल की उम्र में मिलिंद सोमन इस तरह रखते हैं खुद को फिट, जानिए फिटनेस सीक्रेट

इस तस्वीर को लेकर गोवा पुलिस ने मिलिंद सोमन के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 294 और आईटी एक्ट सेक्शन 67 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने बताया, ‘‘गोवा सुरक्षा मंच की शिकायत पर सोमन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य करना) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।’’

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में सोमन ने फोटो खींचने का श्रेय अपनी पत्नी अंकिता कुंअर को दिया है। जीएसएम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मॉडल ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता की है। 

संगठन ने यह भी कहा कि तस्वीर गोवा को गलत तरीके से पेश करती है। पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण गोवा के कैनाकोना शहर में सरकारी संपत्ति में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने और एक बांध पर ‘‘आपत्तिजनक वीडियो’’ शूट करने के आरोप में अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे और उनके पति को गिरफ्तार किया था।  

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement