1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छेड़खानी और धोखाधड़ी के आरोप में फंसे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, पत्नी को मिली जमानत

छेड़खानी और धोखाधड़ी के आरोप में फंसे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, पत्नी को मिली जमानत

 Published : Jul 08, 2018 11:36 am IST,  Updated : Jul 08, 2018 11:36 am IST

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने मिथुन के बेटे महाक्षय से अपना रिश्ता जारी रखा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा

बेटे और पत्नी के साथ...- India TV Hindi
बेटे और पत्नी के साथ मिथुन चक्रवर्ती

 नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाक्षय और पत्नी योगिता बाली को यहां एक अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी। दोनों पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने दोनों को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानत जमा करने के लिए कहा और उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें निर्देश दिया कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न तो गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, और इसके साथ ही जब भी जरूरत पड़ेगी वे जांच में शामिल होंगे और जांच एजेंसी को जांच में सहयोग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि महाक्षय ने उसे शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती हो गई, तब उन्होंने उसे एक दवा दे दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि योगिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने महाक्षय से अपना रिश्ता जारी रखा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन