1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिथुन चक्रवर्ती ने शारदा से मिले पैसे वापस किए

मिथुन चक्रवर्ती ने शारदा से मिले पैसे वापस किए

 Written By: IANS
 Published : Jun 16, 2015 09:14 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 09:15 pm IST

कोलकाताः वरिष्ठ अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए घोटाले में शामिल शारदा समूह से मिला पारिश्रमिक वापस कर दिया। चक्रवर्ती के वकील

मिथुन चक्रवर्ती ने...- India TV Hindi
मिथुन चक्रवर्ती ने शारदा से मिले पैसे वापस किए

कोलकाताः वरिष्ठ अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने मंगलवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए घोटाले में शामिल शारदा समूह से मिला पारिश्रमिक वापस कर दिया। चक्रवर्ती के वकील विमान सरकार ने 1,19,88,560 रुपये का बैंक ड्राफ्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दिया, जो करोड़ों रुपये के इस मामले की जांच कर रही है।

सरकार ने ईडी अधिकारियों को यहां ड्राफ्ट सौंपते हुए कहा, "चक्रवर्ती को टेलीविजन कार्यक्रम 'बांग्ला बोलछे सोंगे मिथुन' की मेजबानी करने के लिए पारिश्रमिक के तौर पर 1.76 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने आज चुकाए गए कर को घटाकर शेष राशि वापस कर दी है।"

सरकार ने कहा कि अभिनेता के साथ दो साल का करार दो करोड़ रुपये का हुआ था।

वकील ने कहा, "ईडी अधिकारियों ने पहले पूछा था कि क्या वह (चक्रवर्ती) पैसा वापस कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने पैसे वापस कर दिए, क्योंकि यह गरीबों का है।"

चक्रवर्ती के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई और सांसदों से भी ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ की है।

सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने अप्रैल 2013 में प्रकाश में आए इस घोटाले पर दाखिल किए गए आरोप पत्र में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को आरोपी बनाया है, जिसमें राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्रा भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन