1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय चाहती हैं बच्चा अडोप्ट करना

मौनी रॉय चाहती हैं बच्चा अडोप्ट करना

 Published : Jul 31, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 12:07 pm IST

करीब डेढ़ साल से गायब मौनी रॉय ने एकता कपूर के सीरियल नागिन से छोटे पर्दे पर वापसी की हैं। टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से मौनी पॉपुलर हुई थीं। टीवी पर देवी और नागिन का किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्री रीयल लाइफ में बिल्कुल उलट हैं।

mouni roy- India TV Hindi
mouni roy

मुंबई: करीब डेढ़ साल से गायब मौनी रॉय ने एकता कपूर के सीरियल नागिन से छोटे पर्दे पर वापसी की हैं। टीवी शो 'देवों के देव महादेव' से मौनी पॉपुलर हुई थीं। टीवी पर देवी और नागिन का किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्री रीयल लाइफ में बिल्कुल उलट हैं। टेलीविजन सिंगगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' के सेट पर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने एक फैन हरवीर सिंह को चौंका दिया और वह उसके गीत से इतनी मंत्रमुग्ध हो गईं कि उन्होंने अपनी बच्चा गोद लेने की इच्छा व्यक्त की।

इसे भी पढ़े:-

Pics: गोवा में दिखा 'नागिन' का हॉट अवतार

'नागिन' में मौनी रॉय की जगह लेंगी ये अभिनेत्री!

इंदौर के हरवीर को उनके ब्लाइंड ऑडिशन में नीति मोहन, शेखर रावजियानी और शान द्वारा भी सराहा गया। वहीं वह मौनी के सेट पर आने से चौंक गए, जो उनसे मुलाकात के लिए सेट पर पहुंची थीं। मौनी ने बताया, "हरवीर बहुत ही प्यारा बच्चा है। वह इस शो में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं में से हैं। मुझे उनका गायन पसंद है। उनकी आवाज में जादू है।" उन्होंने कहा, "वह बहुत प्यारा है, मैं उसे चूमना और गले लगाना चाहती हूं। मैं उसे गोद लेना चाहती हूं और उसे साथ ले जाना चाहती हूं।" 'द वॉयस इंडिया किड्स' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन