1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नागिन' में मौनी रॉय की जगह लेंगी ये अभिनेत्री!

'नागिन' में मौनी रॉय की जगह लेंगी ये अभिनेत्री!

 Published : Apr 01, 2016 07:12 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 07:25 pm IST

धारावाहिक नागिन में अर्जुन बिजलानी (रितिक रहेजा) भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। राधिका पहले भी अर्जुन के साथ ‘मेरी आशिकी तम से ही’ में काम कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने राधिका के दोस्त का किरदार निभाया था।

Moni Roy- India TV Hindi
Moni Roy

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के लोकप्रिय धाराहिक ‘नागिन’ पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि यह जल्द बंद होने वाला है। इस खबर से शो के फैंस को काफी दुख पहुंचा होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होगा पसंदीदा शो। दर्शकों का पसंदीदा धारावाहिक बंद तो नहीं हो रहा, लेकिन इसमें कई बदलाव जरूर होने  वाले हैं। कर्लस के चर्चित रहस्मय धारावाहिक 'नागिन' में जल्द ही एक नया मोड़ आने वाला है।

इसे भी पढ़े:- 'सही पकड़े हैं', ये अभिनेत्री होंगी नई अंगूरी भाभी

सीरियल में मुख्य भूमिका शिवान्या का किरदार निभा रही मौनी रॉय सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं। खबर हैं कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री राधिका मदन अब ‘नागिन’ में शिवान्या की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। राधिका को हम कलर्स चैनल के धारावाहिक ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में मुख्य किरदार में देख चुके हैं। उन्होंने सीरियल में इशानी नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। वैसे तो ‘नागिन’ में नए-नए मोड़ आते ही रहते हैं। अब देखना तो यह है कि मौनी को दर्शकों ने नागिन के किरदार में जितना सराहा था क्या उनके अलविदा कहने के बाद राधिका को भी उतनी ही प्रशंसा हासिल हो पाएगी।

Radhika Madan
Radhika Madan

धारावाहिक नागिन में अर्जुन बिजलानी (रितिक रहेजा) भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। राधिका पहले भी अर्जुन के साथ ‘मेरी आशिकी तम से ही’ में काम कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने राधिका के दोस्त का किरदार निभाया था।

आप को बता दें सीरियल ‘नागिन’ में मुख्य किरदार निभा रही मौनी रॉय इन दिनों काफी चर्चा में हैं, उनके इस शो काफी पसंद किया जा रहा है। मौनी लंबे वक्त से छोटे पर्दे का बनी हुई हैं। शो में नागिन बनी मौनी रियल लाइफ में काफी हॉट एण्ड बोल्ड हैं।​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन