1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार इस टीवी शो में 'स्पेल' को पेश करेंगी मोनिका डोगरा

पहली बार इस टीवी शो में 'स्पेल' को पेश करेंगी मोनिका डोगरा

 Published : Nov 29, 2017 11:55 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 11:55 pm IST

मोनिका डोगरा इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'स्पेल' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब पहली बार उनका यह गाना एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो में सुनाई देने वाला है। भारत में अंग्रेजी गायन की प्रतिभाओं के लिए रिनॉल्ट केडब्ल्यूआईडी द्वारा...

monica- India TV Hindi
monica

मुंबई: भारतीय मूल की अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मोनिका डोगरा इन दिनों अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'स्पेल' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब पहली बार उनका यह गाना एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो में सुनाई देने वाला है। भारत में अंग्रेजी गायन की प्रतिभाओं के लिए रिनॉल्ट केडब्ल्यूआईडी द्वारा प्रस्तुत शो 'द स्टेज 3' में पहली बार मोनिका ने इस गीत की प्रस्तुति दी। बता दें कि मोनिका डोगरा कलर्स इनिफिनिटी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस अंग्रेजी शो की निर्णायकों में भी शामिल हैं।

मोनिका ने एक बयान में कहा, "मैंने अपने एकल गाने ‘स्पेल’ पर प्रस्तुति दी। और मैं इस पर एक साल से काम कर रही थी। मैंने इस गाने की प्रस्तुति के लिए द स्टेज को इसलिए चुना क्यूंकि यह देश का एक ऐसा मंच है जो गैर-बॉलीवुड संगीत व अंग्रेजी के गीतों को प्रस्तुत करने का मौका देता है। द स्टेज मेरे जीवन के सबसे बड़े उपहारों में से एक है और इसे भी प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या मिल गई है। इसलिए मैंने इस गीत को साझा किया जो मेरे लिए बहुत निजी है।"

मोनिका की प्रस्तुति वाला एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा। बता दें कि मोनिका डोगरा को पिछले दिनों कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में अपना डर का सामना करते हुए देखा गया था। (OMG! बॉलीवुड की इस जानी मानी अदकारा संग फेरे लेने जा रहे हैं उदय चोपड़ा, शादी से पहले ही घर में हुईं शिफ्ट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन