1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! बॉलीवुड की इस जानी मानी अदकारा संग फेरे लेने जा रहे हैं उदय चोपड़ा, शादी से पहले ही घर में हुईं शिफ्ट

OMG! बॉलीवुड की इस जानी मानी अदकारा संग फेरे लेने जा रहे हैं उदय चोपड़ा, शादी से पहले ही घर में हुईं शिफ्ट

 Published : Nov 29, 2017 09:47 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 09:51 pm IST

उदय चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया मिल ही गई है। जी हां, हाल ही में खबर आई है कि चोपड़ा परिवार में अब जल्द ही शहनाईयां बजने वाली हैं। उनकी शादी बॉलीवुड की ही एक जानी मानी अदाकारा के साथ होने जा रही हैं।

nargis uday- India TV Hindi
nargis uday

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता उदय चोपड़ा को अपनी दुल्हनिया मिल ही गई है। जी हां, हाल ही में खबर आई है कि चोपड़ा परिवार में अब जल्द ही शहनाईयां बजने वाली हैं। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उदय किससे शादी कर रहे हैं? तो चलिए हम बता देते हैं कि उनकी शादी बॉलीवुड की ही एक जानी मानी अदाकारा के साथ होने जा रही हैं। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि उदय के साथ अक्सर अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में रहने वालीं नरगिस फाखरी हैं। ये दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि नरगिस और उदय के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। लेकिन अब यह सिर्फ अफवाह साबित हुआ है और खबरों के मुताबिक अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। दरअसल नरगिस कुछ वक्त पहले चोपड़ा परिवार में शिफ्ट हो गई हैं और इसी के साथ कहा जाने लगा है कि उदय और नरगिस अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

कहा जा रहा है कि नरगिस इन दिनों उदय चोपड़ा और उनकी मां पामेला के साथ उनके बंगले में रह रही हैं। यही कारण की अब इन दोनों की शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। खबरों के अनुसार उदय की मां ने भी इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है और दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। (Bigg Boss 11: शिल्पा ने टास्क के दौरान किया कुछ ऐसा, बिगड़ गया आकाश का चेहरा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन