1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने टास्क के दौरान किया कुछ ऐसा, बिगड़ गया आकाश ददलानी का चेहरा

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने टास्क के दौरान किया कुछ ऐसा, बिगड़ गया आकाश ददलानी का चेहरा

 Published : Nov 29, 2017 08:39 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 09:19 pm IST

'बिग बॉस 11' का घर हर दिन दिलचस्प होता जा रहा। हाल ही में बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान घर के सदस्य अपनी सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि इस टास्क में हिना खान, लव त्यागी, अर्शी खान और आकाश ददलानी...

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 11' का घर हर दिन दिलचस्प होता जा रहा। हाल ही में बिग बॉस द्वारा दिए गए एक टास्क के दौरान घर के सदस्य अपनी सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि इस टास्क में हिना खान, लव त्यागी, अर्शी खान और आकाश ददलानी ने दूसरी टीम के सदस्य शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी, बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा को हराने के लिए खूब टॉर्चर किया। पुनीश के बाल काटे, हितेन के पैरों पर वैक्स किया। वहीं इस दौरान बंदगी की आंखों में मिर्च तक चली गई। लेकिन अब शिल्पा की टीम की बारी है कि वह हिना खान की टीम से बदला ले। आज के एपिसोड में शिल्पा शिंदे कुछ ऐसा कर बैठती हैं कि जिसके बाद आकाश ददलानी के होंठ बुरी तरह से सूज जाते हैं।

आज के टॉर्चर में घरवालों को लव त्यागी के बाल काटते हुए देखा जाएगा। उनके बालों को इतनी बुरी तरह से काटा जाता है कि वह आखिरकार रो पड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर आकाश की बारी जब टॉर्चर टेबल पर लेटने की आती है तो शिल्पा उनके चेहरे और बंदगी उनके चेहरे पर लहसून लगाने लगती हैं। लेकिन घर के अंदर किसी को भी इस बात का नहीं पता था कि आकाश को लहसून एलर्जी है और इसकी वजह से उनकी हालत इतनी खराब हो जाती है कि उनके चेहरे पर सीजन आ जाती है।

हालांकि इसके बाद भी आकाश अपने टास्क पर डटे रहे। वह कहते हैं कि वे रॉकस्टार हैं और हार नहीं मानने वाले। इसके बाद जब हिना खान की बारी आती है तो शिल्पा की टीम उनके साथ भी अपने साथ पिछले दिन किए गए टॉर्चर का बदला लेती है। (VIDEO: ‘पद्मावती’ के ‘घूमर’ पर थिरकीं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा, मच गया बवाल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन