1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ने मदर्स डे पर मांओं को समर्पित किया गाना 'मां', देखें वीडियो

आयुष्मान खुराना ने मदर्स डे पर मांओं को समर्पित किया गाना 'मां', देखें वीडियो

 Published : May 10, 2020 11:49 am IST,  Updated : May 10, 2020 11:49 am IST

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान खुराना गुलाबो सिताबो फिल्म में नज़र आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना ने मदर्स डे पर मांओं को समर्पित किया गाना Image Source : INSTAGRAM: AYUSHMANNK

मुंबई: पूरा विश्व 10 मई को मदर्स डे मना रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांओं को इस खास दिन की बधाई दी है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने मां शीर्षक से एक गाना मांओं को समर्पित किया है। इसे रोचक कोहली ने कम्पोज किया है और गुरप्रीत सैनी ने लिखा है, जबकि आयुष्मान ने इसे गाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। 

आयुष्मान खुराना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये उन सभी मांओं के लिए हैं, जो लगातार और निस्वार्थ भाव से हमारी व दुनिया को संवार रही हैं। रोचक कोहली और गुरप्रीत सैनी, मैं भाग्यशाली हूं कि हम अपने प्रारंभिक वर्षों से एक साथ हैं। इस तरह की रचना के साथ आने के लिए एक कलाकार के रूप में आपको अत्यधिक शुद्धता और संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है।'

इससे पहले आयुष्मान ने कहा था, 'हालांकि हर एक दिन को मातृ दिवस कहा जाना चाहिए, लेकिन अपने बच्चों के प्रति उनके निस्वार्थ प्रेम व बलिदान को देखते हुए हम उनके लिए खास तौर पर समर्पित इस दिन का जश्न मना सकते हैं। इस मदर्स डे मैं एक खास गाना पोस्ट करूंगा, जिसका शीर्षक मां है, जो हमारी तरफ से हर मां को समर्पित है। मातृत्व की भावना ने मुझे हमेशा आश्चर्यचकित किया है और मैं हमेशा हमारी रक्षा व देखभाल करने वाली शक्ति की प्रशंसा में इस गीत को विनम्रतापूर्वक गाऊंगा।'

फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान खुराना गुलाबो सिताबो फिल्म में नज़र आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन