1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने स्कूल में ट्रॉफी जीतने का श्रेय मां को दिया, कहा- बिना शर्त प्यार के लिए शुक्रिया

दीपिका पादुकोण ने स्कूल में ट्रॉफी जीतने का श्रेय मां को दिया, कहा- बिना शर्त प्यार के लिए शुक्रिया

 Published : May 10, 2020 05:54 pm IST,  Updated : May 10, 2020 05:54 pm IST

10 मई को पूरा विश्व मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय मां को दिया है।

Deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @DEEPIKAPADUKONE

10 मई को पूरा विश्व मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी मां और सास को मदर्स डे बधाई दी है, लेकिन उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर कर मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने बिना शर्त के प्यार किया और उन्हें हर कदम पर पर्टिकुलर बनाया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण ने अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अपने बिना शर्त प्यार के लिए, हमेशा खुद से पहले हमारी प्राथमिकताएं, हमें एक साथ रखने के लिए ... हर कदम पर! हमें यह दिखाने के लिए कि कैसे खुद पर ध्यान रखा जाए! (इसके लिए आप दूसरी फोटो देखें) हम आपसे बहुत प्यार करते हैं. हैप्पी मदर्स डे।' 

दरअसल, पहली फोटो दीपिका के स्कूल के समय की है। उनके हाथ में कई सर्टिफिकेट और ट्रॉफी है। अगली फोटो में लिखा है कि उन्होंने स्कूल में लॉन्ग जंप और 75 मीटर रन में पहला व 50 मीटर रन व रिले रेस में दूसरा प्राइज जीता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ 83 फिल्म में नज़र आएंगी। इसमें रणवीर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन