1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, यूं जताया प्यार

मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ शेयर किया वीडियो, यूं जताया प्यार

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2020 11:17 pm IST,  Updated : May 09, 2020 11:17 pm IST

इस खास अवसर पर अभिनेत्री ने टिकटॉक के एक टेंपलेट का प्रयोग करते हुए मां के प्रति प्यार जताया है।

शिल्पा शेट्टी ने मां...- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ शेयर किया वीडियो Image Source : TIKTOK
मुंबई: आगामी दस मई को मातृ दिवस है और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की तरह, शिल्पा शेट्टी ने भी इस बारे में बात करने के लिए समय निकाला कि उनके लिए और उनकी बहन शमिता के लिए मां क्या है। अभिनेत्री का कहना है कि 'मां शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्यार' का असाधारण उदाहरण। 
 
शिल्पा ने कहा, "मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस जन्म में यह मां दी है, जिन्होंने मुझे बिना शर्त और निस्वार्थ रूप से प्यार और समर्थन दिया है। वह शमिता और मेरे लिए शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्रेम की एक असाधारण मिसाल रही हैं और हमें ऐसा इंसान बनने में मदद की है, जो हम आज हैं। उन्होंने शुरुआती सालों में हमें जो नैतिक और आध्यात्मिक सीख दिया है, वह बहुत ही सुंदर तोहफा है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता है।"
 
 
शिल्पा ने टिकटॉक एप के अभियान हैशटैगथैंक्समां के माध्यम से अपनी मां का शुक्रिया अदा किया है। इस खास अवसर पर अभिनेत्री ने टिकटॉक के एक टेंपलेट का प्रयोग करते हुए मां के प्रति प्यार जताया है।
 
वहीं अभिनेत्री ने अपनी सास का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने अभिनेत्री को हमेशा प्रोत्साहित किया है। अभिनेत्री ने कहा, "आपके प्यार और आशीर्वाद के बिना यह बिल्कुल भी मुमकीन नहीं हो पाता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन