1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय के बाद अब राजकुमार राव की पत्नी बनेंगी मौनी रॉय, की अभिनेता की तारीफ

अक्षय के बाद अब राजकुमार राव की पत्नी बनेंगी मौनी रॉय, की अभिनेता की तारीफ

 Published : Jul 18, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 07:23 pm IST

आगामी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका निभाने को तैयार हैं। राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा कि वो जबरदस्त अभिनेता हैं।

मौनी रॉय-राजकुमार राव- India TV Hindi
मौनी रॉय-राजकुमार राव Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: टीवी की नागिन मौनी रॉय अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं, उनकी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब वो आगामी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव की पत्नी की भूमिका निभाने को तैयार हैं। राजकुमार राव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री मौनी रॉयने कहा कि वो जबरदस्त अभिनेता हैं। मौनी ने कहा, "मुझे लगता है कि राजकुमार एक शानदार अभिनेता हैं और मैं हमेशा उनके काम की प्रशंसक रही हूं। उनके साथ काम का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैडॉक फिल्म्स का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।"

'मेड इन चाइना' की शूटिंग मुंबई से सितंबर में शुरू होगी और इसके बाद यह गुजरात और चीन का रुख करेगी। इस फिल्म का निर्देशन गुजराती निर्देशक मिखिल मुसाले करेंगे। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के बाद मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ यह राजकुमार का दूसरा सहयोग है। 'स्त्री' 31 अगस्त को रिलीज होगी। विजान ने कहा, "हम चाहते थे कि कोई ऐसा व्यक्ति हो जो 'हार्टलैंड' से जुड़े और मौनी जो कि टिपिकल भारतीय सुंदरी हैं, उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। उनका मजबूत व्यक्तित्व और मासूम आंखे हैं और वह अच्छी नर्तकी हैं।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने अपनी गुजराती बोली पर काम करना शुरू कर दिया है। राजकुमार भी जल्द ही तैयारी करना शुरू कर देंगे। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही किरदार के रंग में ढल जाएंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन