1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली ही फिल्म से मौनी रॉय ने जीता दर्शकों का दिल, ‘गोल्ड’ को मिली प्रतिक्रिया से हुईं उत्साहित

पहली ही फिल्म से मौनी रॉय ने जीता दर्शकों का दिल, ‘गोल्ड’ को मिली प्रतिक्रिया से हुईं उत्साहित

 Published : Aug 18, 2018 03:10 pm IST,  Updated : Aug 18, 2018 03:10 pm IST

अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गोल्ड’ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ छोटे पर्दे की ‘नागिन’ कही जाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं।

Mouni Roy- India TV Hindi
Mouni Roy

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गोल्ड को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ छोटे पर्दे की ‘नागिन’ कही जाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय भी अहम किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। पहली ही फिल्म के लिए मौनी को काफी तारीफें मिल रही हैं। इसे लेकर मौनी का कहना है कि वह ‘गोल्ड’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से वह उत्साहित हैं। मौनी ने मुंबई में शुक्रवार को एक फोटोशूट के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की।

फिल्म में वह अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में हैं। यह फिल्म खेल पर आधारित है, जिसकी कहानी हॉकी के इर्द-गिर्द घूमती है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई फिल्म दो दिनों के भीतर 33.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं फिल्म के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया से बहुत उत्साहित हूं। हमारी फिल्म केवल दो दिन पहले रिलीज हुई है, इसलिए इस सप्ताह के अंत में इसकी कमाई को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।" मौनी निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन