1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान ने कहा मिस्टर एक्स' मेरी पहली फैमीली फिल्म है

इमरान ने कहा मिस्टर एक्स' मेरी पहली फैमीली फिल्म है

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 05:00 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी ने जल्द रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'मिस्टर एक्स' को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने से राहत की सांस ली है, क्योंकि अब वह इसे अपने बेटे और परिवार को दिखा सकते हैं। इमरान

- India TV Hindi

मुंबई: बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी ने जल्द रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'मिस्टर एक्स' को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने से राहत की सांस ली है, क्योंकि अब वह इसे अपने बेटे और परिवार को दिखा सकते हैं। इमरान की अब तक की ज्यादातर फिल्मों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफसीबी) से 'ए' प्रमाणपत्र मिला है।

 

इमरान (36) ने यहां सोमवार को फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, "फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने से विक्रम भट्ट (निर्देशक) की बजाय मैं अधिक राहत महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मेरी ज्यादा फिल्मों को यू/ए प्रमाणपत्र नहीं मिला है।"

 

उन्होंने कहा, "लेकिन यह मेरी पहली फिल्म है, जब मैं बिना किसी चिंता के अपने बेटे और अपने परिवार को दिखाऊंगा।"

 

विशेष फिल्म्स निर्मित और विक्रम भट्ट निर्देशित 'मिस्टर एक्स' में इमरान एक अदृश्य युवक की भूमिका में हैं, जो अपने साथ बुरा करने वालों से बदला लेता है।

 

फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन