Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'तूफान' को लेकर कहा, यह किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं

मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'तूफान' को लेकर कहा, यह किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं

Written by: IANS Published : Apr 13, 2021 04:14 pm IST, Updated : Apr 13, 2021 04:14 pm IST

मृणाल ठाकुर के लिए उनके सपने सही मायने में सच हो गए हैं, जिन्होंने भाग मिल्खा भाग देखने के बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में अभिनय करने की इच्छा जताई थी। वो अब पूरी हो गई है।

मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'तूफान' को लेकर कहा, यह किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MRUNALOFFICIAL2016 मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'तूफान' को लेकर कहा, यह किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं

मृणाल ठाकुर के लिए उनके सपने सही मायने में सच हो गए हैं, जिन्होंने भाग मिल्खा भाग देखने के बाद राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में अभिनय करने की इच्छा जताई थी। और अब, अभिनेत्री एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्च र्स के साथ मिलकर अमेजन द्वारा प्रस्तुत मेहरा की स्पोर्ट्स ड्रामा 'तूफान के प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली का हिस्सा बन गयी हैं। मृणाल, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत में इस उद्योग में कुछ प्रमुख नामों के साथ काम किया है, 'तूफान' के साथ उन्हें फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा, दोनों के साथ काम करने का अवसर मिला है, जिनका वह दिल से बेहद सम्मान करती हैं।

मृणाल ठाकुर कहती हैं, ''मुझे याद है कि अपने कॉलेज के दिनों में मैंने भाग मिल्खा भाग एक थिएटर में अकेले ही देखी थी और मैंने एक बहुत बड़ा नोट लिखा था यह सोच कर कि राकेश सर एक दिन मेरा मैसेज पढ़ेंगे। उस समय मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं एक एक्टर बनूंगी। एक्सेल के साथ काम करना एक सपने जैसा है, खासकर जब आपके पास फरहान और राकेश सर का कॉम्बिनेशन हो। हमें बेहद पैम्पर किया गया और सेट पर ट्रीटमेंट बहुत ही अद्भुत था।

PHOTOS: अर्जुन कपूर ने खरीदी 1 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर

अभिनेत्री इस बात से भी उत्साहित हैं कि 'तूफान' ओटीटी मंच पर रिलीज हो रही है, जिससे फिल्म वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने में सुलभ होगी।

वह कहती है,यह तथ्य कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तूफान 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज हो रही है, यह एक आशीर्वाद की तरह है क्योंकि यहां कोई भौगोलिक बाधाएं नहीं हैं। मुझे खुशी है कि फिल्म अमेजन पर है क्योंकि मुझे उनका कंटेंट पसंद है। एक फिल्म जैसे कि तूफान, जो प्रेरणादायक है, वह महामारी के दौरान लोगों को प्रेरित करने के लिए बेहद जरूरी है। मुझे निश्चित रूप से लगता है कि अमेजॅन प्राइम वीडियो पर आने वाला यह सबसे अच्छा फिल्म प्रॉजेक्ट होगा।"

RRR का शानदार पोस्टर हुआ रिलीज, राम चरण और जूनियर एनटीआर आए नजर

'तूफान', रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 मई 2021 में होगा।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement