1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामला: सुनील शेट्टी बोले - जांच जारी है, हमें रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए

मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामला: सुनील शेट्टी बोले - जांच जारी है, हमें रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए

 Published : Oct 03, 2021 04:02 pm IST,  Updated : Oct 03, 2021 04:02 pm IST

इस गिरफ्तारी पर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बचाव में सामने आ गए हैं।

aaryan khan- India TV Hindi
मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामला: सुनील शेट्टी बोले - जांच जारी है, हमें रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए Image Source : ANI

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से शनिवार रात मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर कथित तौर पर ड्रग्स की जब्ती के सिलसिले में छापेमारी के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस गिरफ्तारी पर बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बचाव में सामने आ गए हैं।

सुनील शेट्टी ने अपने बयान में कहा, "जब एक जगह पर छापा मारा जाता है, तो कई लोगों को हिरासत में ले लिया जाता है। हम मानते हैं कि एक विशेष लड़के ने इसे (नशीली दवाओं) का सेवन किया होगा, और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है।"

अपने बयान में सुनील शेट्टी ने कहा, ''बिना जांच पूरी हुए ये मान लेना कि आर्यन ने ड्रग्स लिया होगा ये ठीक नहीं है। आर्यन अभी बच्चा है।" 

सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि ऐसे मामलों में बॉलीवुड को निशाना बनाना शुरू कर दिया जाता रहा है और बिना जांच रिपोर्ट आए किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ये क्रूज समुंदर के अंदर दो दिन तक घूमने वाली थी। ये मुंबई से गोवा तक 2 दिन का ट्रिप था। इसके लिए 1500 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था। उनकी ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। उनसे 80 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का अमाउंट लिया गया था। इसमें कई म्यूजिशिन भी परफॉर्मेंस करने वाले थे। इसी वजह से इस पार्टी को म्यूजिक इवेंट बताया गया था। नमस्क्रे (Namascray experience) नाम की दिल्ली की इवेंट कंपनी ने पार्टी आयोजित की थी और पार्टी का नाम था क्रेआर्क (CRAY' ARK) बताया जा रहा है। जिस शिप पर रेव पार्टी हो रही थी, उसका नाम Cordelia Cruise  बताया जा रहा है। 

इस क्रूज में म्यूजिक प्रोग्राम के नाम पर बुकिंग कराने वाले ज्यादातर लोग बाहरी राज्यों से थे। इनमें से ज्यादातर लोगों को बोर्डिंग पास ही नहीं मिला। लोगों का कहना है कि उनके साथ ठगी हुई है। जो लोग बाहर आए, उनका कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि अंदर रेव या ड्रग्स पार्टी जैसा कुछ हो रहा है। उन्हें बस एक म्यूजिक इवेंट बताया गया था।  

एनसीबी की टीम ने क्रूज पर रेव पार्टी में इस्तेमाल की जा रही भारी मात्रा में ड्रग्स भी जब्त की है। एनसीबी कार्यालय में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एनसीबी कल आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। 

जहाज पर एक पार्टी होने के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एनसीबी के दल ने छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किये गये। मामले की जांच की जा रही है।

एएनआई के मुताबिक, मुंबई में एक क्रूज पर आयोजित एक पार्टी में छापेमारी के दौरान कम से कम 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

एनसीबी सूत्रों के मुताबिक क्रूज शिप से जो ड्रग्स बरामद किए गए हैं, उसमें हेरोइन, एमडी, हशीस और कोकीन जैसी ड्रग्स शामिल हैं। एनसीबी को 18 ड्रग्स पैडलर्स के सुराग मिले हैं, जिन पर इस क्रूज की रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने का संदेह है। पार्टी से ड्रग्स सेवन करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसने के बाद अब एनसीबी को इन ड्रग्स पैडलर्स की तलाश है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन