1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई की बारिश ने बदला कंगना रनौत का मूड, किसी खास के साथ को मिस कर रही हैं अभिनेत्री

मुंबई की बारिश ने बदला कंगना रनौत का मूड, किसी खास के साथ को मिस कर रही हैं अभिनेत्री

 Published : Jun 09, 2021 05:12 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 05:14 pm IST

मानसून की बारिश मुंबई में दस्तक दे चुकी है, जिसे लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत काफी उत्साहित हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर बारिश की मौसम को लेकर खुशी जाहिर की है।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
मुंबई की बारिश ने बदला कंगना रनौत का मूड Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

बुधवार को मुंबई की बारिश ने कंगना रनौत का मूड रोमांटिक कर दिया। और इस रोमांटिक बारिश में कंगना किसी खास के साथ हो बेहद मिस कर रहीं थी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विचारों में खोई हुई अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की।

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुंबई की बारिश से ज्यादा रोमांटिक कुछ नहीं है, लेकिन सिंगल लोग सिर्फ दिवास्वप्न देख सकते हैं। मेरे लिए कौन है कृपया सामने आओ ना" साथ ही उन्होंने दो हर्ट शेप वाले इमोजी भी शेयर किए।

Kangana Ranaut
Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUTमुंबई की बारिश ने बदला कंगना रनौत का मूड

कंगना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जून के महीने का स्वागत किया था और कहा कि इस महीने ने उनके दिमाग में खुशी की भावनाओं, चमचमाते विचारों और नए विचारों की शुरूआत की है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री ने लिखा, "जून की शुरूआत के साथ सभी को खुशी की भावनाओं, चमचमाते विचारों और नए विचारों की अचानक आंधी महसूस हो सकती है। पूरे अप्रैल और मई के दौरान मैं कितना उत्तेजित और थका हुआ महसूस कर रही थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन