1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुमताज की मौत की अफवाहों पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

मुमताज की मौत की अफवाहों पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

 Published : May 05, 2019 07:57 am IST,  Updated : May 05, 2019 08:02 am IST

सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह पर लगाम लगाते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और लंदन में हैं।

mumtaj- India TV Hindi
mumtaj

मुंबई: सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेत्री मुमताज की मौत की अफवाह पर लगाम लगाते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और लंदन में हैं।

तान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बेहद दुर्बल करने वाली बात, दूसरी बार मेरी मां की मौत की अफवाह। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिखती हैं। उन्होंने मुझे कहा कि उनके प्रशंसकों को उनके स्वस्थ होने की जानकारी दे दूं। ये अफवाह बकवास है।" 

इसके साथ ही एक वीडियो में तान्या ने कहा, "मेरी मां बिल्कुल ठीक हैं। वह लंदन में हैं। उन्होंने आप सबको ढेर सारा प्यार भेजा है।" मुमताज की मौत पर चर्चा तब शुरू हुई जब शुक्रवार रात को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और प्रमुख फिल्म व्यापार विशेषज्ञों ने उनके निधन के बारे में पोस्ट किया।

71 वर्षीय इस अभिनेत्री को 'दो रास्ते', 'बंधन', 'लोफर' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन