1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. GST पर बोले ‘मुन्ना माइकल’ के हीरो टाइगर श्रॉफ

GST पर बोले ‘मुन्ना माइकल’ के हीरो टाइगर श्रॉफ

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2017 09:13 am IST,  Updated : Jul 02, 2017 09:13 am IST

बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अपनी चौथी फिल्म से जबरदस्त वापसी करना चाहते हैं।

tiger- India TV Hindi
tiger Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ अपनी चौथी फिल्म से जबरदस्त वापसी करना चाहते हैं। 'हीरोपंती', 'बागी' और 'अ फ्लाइंग जट' में काम कर चुके टाइगर अपनी आगामी फिल्म 'मुन्ना माइकल' को लेकर व्यस्त हैं।

'मुन्ना माइकल' टाइगर के करियर की चौथी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। उन्होंने कहा, "मैं बेहद बेचैन हूं। तीन फिल्मों के बाद अब मुझे जबरदस्त वापसी की जरूरत है। यह मेरे लिए बड़ी फिल्म है।" टाइगर शुक्रवार को यहां प्रॉक्टर एंड गैंबल के शिक्षा पहल 'शिक्षा सुपरहीरो' में मौजूद थे।

टाइगर मानते हैं कि 'रैम्बो' उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म होगी और इस तरह की फिल्म को वह हमेशा करना चाहेंगे। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि 'रैम्बो' के लिए तैयारी बहुत ही थकाने वाली होगी।

हीरोपंती के अभिनेता ने कहा, "मैं 'रेम्बो' के लिए बहुत ही उत्सुक हूं, क्योंकि यह मेरी सबसे बड़ी फिल्म है और मैं हमेशा इस तरह की फिल्म करना चाहूंगा और मुझे इसे करने के लिए बड़े सामथ्र्य की आवश्यकता है। सिल्वेस्टर स्टेलोन की तरह स्टार ने हमें इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी सहमति दी है और इसके लिए मैं उनका बहुत ही शुक्रगुजार हूं।"

फिल्म उद्योग पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यदि फिल्म के टिकट की कीमतें बढ़ती हैं, तब यह ध्यान में रखना होगा कि इससे टिकटों की बिक्री में कमी आएगी और कम लोग ही फिल्म को देखने जाएंगे। मेरे हिसाब से जीएसटी हमारे (फिल्म जगत) लिए नहीं है।"

दिशा पटानी से परेशान हैं टाइगर श्रॉफ

​टाइगर ने दी इन दो सितारों को मात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन