1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-अलिया संग तस्वीर शेयर कर कही ये बात

सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-अलिया संग तस्वीर शेयर कर कही ये बात

 Published : Feb 16, 2021 11:08 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 02:46 pm IST

सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने ट्विटर पर रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ तस्वीरें शेयर की।

सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-अलिया संग तस्वीर शेयर कर कह- India TV Hindi
सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-अलिया संग तस्वीर शेयर कर कही ये बात Image Source : TWITTER/IAMNAGARJUNA

बॉलीवुड अभिनेत्रा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से है। अयान मुखर्जी की फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी नजर आने वाले है। जिन्हें हाल में ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी। 

सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन ने ट्विटर पर रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही लिखा, 'ब्रम्हास्त्र में मेरे हिस्से की शूटिंग पूरी हो गई है। आलिया और रणबीर जैसे स्टार्स के साथ काम करने का यह अद्भुत अनुभव रहा। अयान मुखर्जी की इस फिल्म को आपसे रूबरू कराने के लिए हम इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।"

फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो

फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।  यह फिल्म विज्ञान पर आधारित फिक्शन फिल्म है। यह फिल्म 3 डी, आईमैक्स और सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दीया मिर्जा की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, लाल जोड़े में बेहद प्यारी लगी एक्ट्रेस

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट क बात करें तो वह ब्रह्मास्त्र के अलावा आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर लवरंजन की अनटाइटल फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन