1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ शेयर की फोटोज, हार्दिक पांड्या ने दिया प्यारा-सा रिएक्शन

नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के साथ शेयर की फोटोज, हार्दिक पांड्या ने दिया प्यारा-सा रिएक्शन

 Published : Aug 13, 2020 11:56 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 11:56 am IST

हार्दिक पांड्या और नताशा ने इस साल मई में ही अपने घर तीसरे सदस्य के आने की खबर दी थी।

natasa stankovic shares pics with baby boy- India TV Hindi
नताशा ने अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर की है Image Source : INSTAGRAM: @NATASASTANKOVIC__

सर्बियाई डांसर-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने अपने नवजात बेटे की तस्वीर को शेयर करते हुए खास बात लिखी है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा की बच्चे संग ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

नताशा ने बच्चे संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब मैं तुम्हें थामती हूं तो जिंदगी के मायने समझ आने लगते हैं।"

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- 'तुम मुझे पूरा करते हो'

natasa stankovic shares pics with baby boy
Image Source : INSTAGRAM: @NATASASTANKOVIC__अपने बेटे को गोद में लिए नताशा

इस पोस्ट पर हार्दिक ने अपना रिएक्शन देते हुए दिल वाला इमोजी बनाया है। 

हार्दिक पांड्या और नताशा ने इस साल मई में ही अपने घर तीसरे सदस्य के आने की खबर दी थी। हार्दिक ने कहा था कि वह और उनकी मंगेतर आने वाले अपने बच्चे को लेकर उत्साहित हैं।

इस साल की शुरूआत में हार्दिक ने घोषणा की थी कि उन्होंने और नताशा ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। इसके बाद दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन