1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल स्पोर्ट्स डे: सुशांत की 'एमएस धोनी' से शाहरुख की 'चक दे इंडिया' तक, खेल पर बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

नेशनल स्पोर्ट्स डे: सुशांत की 'एमएस धोनी' से शाहरुख की 'चक दे इंडिया' तक, खेल पर बनी इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

 Written By: Sonam Kanojia
 Published : Aug 29, 2020 11:44 am IST,  Updated : Aug 29, 2020 12:09 pm IST

हिंदी सिनेमा भी खेल के जुनून और उत्साह से अछूता नहीं है। बॉलीवुड में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बायोपिक बन चुकी है तो शाहरुख खान ने भी 'चक दे इंडिया' के जरिए स्पोर्ट्स में महिलाओं के दमखम को दिखाया।

national sports day 2020- India TV Hindi
29 अगस्त को देश में स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है Image Source : INSTAGRAM

'हॉकी का जादूगर' कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को पूरे देश में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन पर खेल जगत के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है। हिंदी सिनेमा भी खेल के जुनून और उत्साह से अछूता नहीं है। बॉलीवुड में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बायोपिक बन चुकी है तो शाहरुख खान ने भी 'चक दे इंडिया' के जरिए स्पोर्ट्स में महिलाओं के दमखम को दिखाया। आइये खेल पर बनी ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस खूब तहलका मचाया...

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

साल 2016 में रिलीज हुई इस बायोपिक में 'कैप्टून कूल' और 'माही' जैसे नामों से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी के बारे में अनदेखी और अनसुनी कहानी दर्शायी गई थी। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें किस प्रकार के संघर्षों से गुजरना पड़ा था। उनकी निजी जिंदगी पर भी प्रकाश डाला गया था। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस मूवी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अहम रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। उनके अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी भी नज़र आए थे। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERएमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

मैरी कॉम

मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी जिंदगी पर उन्हीं के नाम से एक फिल्म बनी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने लीड रोल निभाया। इस मूवी में दिखाया गया कि गरीब किसान परिवार में जन्मीं मैरी ने बॉक्सिंग की दुनिया में कैसे अपनी पहचान बनाई। इस फिल्म को ओमंग कुमार ने डायरेक्ट किया था। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERमैरी कॉम

पान सिंह तोमर

कैसे एक भारतीय सैनिक एथलीट बना और फिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से वो बागी भी बन गया, ये सब इस फिल्म में दिखाया गया है। वैसे तो हिंदी सिनेमा में क्रिकेटर्स, हॉकी प्लेयर्स, पहलवानों पर फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन ये फिल्म इन सबसे काफी अलग है। इसमें इरफान खान ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। तिग्मांधु धूलिया द्वारा निर्देशित ये मूवी साल 2012 में रिलीज हुई थी। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERपान सिंह तोमर

भाग मिल्खा भाग

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिल्खा सिंह की जिंदगी की कहानी पर आधारित हैं, जो भारतीय एथलीट रह चुके हैं। 1947 में हुए बंटवारे में मिल्खा सिंह ने अपने परिवार को खो दिया था। कड़ी मेहनत और संघर्षों के बाद उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल किया। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने लीड रोल निभाया था, जबकि सोनम कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERभाग मिल्खा भाग

चक दे इंडिया

साल 2007 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। इसमें दिखाया गया कि महिलाएं अपने दमखम से देश को गर्व महसूस कराने का जज्बा रखती हैं। इसमें शाहरुख खान ने कोच की भूमिका निभाई थी। इसे शिमित अमीन ने डायरेक्ट किया था। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERचक दे इंडिया

सुल्तान

सुपरस्टार सलमान खान की इस ब्लॉकबस्टर मूवी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। इसमें पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन सुल्तान अली खान की जिंदगी को दर्शाया गया है, जिन्होंने दुनिया में खूब नाम कमाया, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ पर बुरा असर पड़ा। इस मूवी में अनुष्का शर्मा भी नज़र आई थीं। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERसुल्तान

दंगल 

आमिर खान ने इस फिल्म के जरिए पर्दे पर ऐसे परिवार की कहानी दिखाई, जो देश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। कैसे एक पिता ने समाज की सोच को पीछे छोड़कर अपनी बेटियों को पहलवानी सिखाई और इन बेटियों ने भी अपने पिता व देश का नाम रोशन किया। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। 

national sports day 2020
Image Source : FILM POSTERदंगल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन